Navratri Special Train: डोंगरगढ़ स्टेशन में नौ दिन रुकेंगी 10 एक्सप्रेस ट्रेन, नवरात्र में भक्तों की सुविधा के लिए मेमू ट्रेनों का विस्तार

डोंगरगढ़: Navratri Special Train: नवरात्र पर्व पर माता बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं। 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक कुल 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव डोंगरगढ़ स्टेशन पर किया जाएगा। इसके अलावा दो मेमू ट्रेनों का विस्तार और एक स्पेशल मेमू ट्रेन भी चलाई जाएगी।

किन ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

रेलवे प्रशासन हर साल नवरात्र में अतिरिक्त स्टॉपेज की सुविधा देता है। इस बार भी पांच जोड़ी यानी 10 एक्सप्रेस ट्रेनें नौ दिन तक डोंगरगढ़ में रुकेंगी। इनमें शामिल हैं:

  • बिलासपुर–भगत की कोठी–बिलासपुर एक्सप्रेस
  • बिलासपुर–बीकानेर–बिलासपुर एक्सप्रेस
  • बिलासपुर–चेन्नई–बिलासपुर एक्सप्रेस
  • बिलासपुर–पुणे–बिलासपुर एक्सप्रेस
  • रायपुर–सिकंदराबाद–रायपुर एक्सप्रेस

इन सभी ट्रेनों का स्टॉपेज डोंगरगढ़ स्टेशन पर दो मिनट का होगा।

देखे ट्रेन की टाइमिंग

गोंदिया-दुर्ग मेमू अब रायपुर तक

गोंदिया-दुर्ग मेमू को नवरात्र अवधि में रायपुर तक बढ़ाया गया है। दुर्ग से आगे यह ट्रेन भिलाई नगर, भिलाई पावर हाउस, भिलाई, देव बलौदा चरौदा, डी-केबिन, कुम्हारी और सरोना होते हुए रायपुर पहुंचेगी। वापसी में भी यही मार्ग तय कर गोंदिया लौटेगी।

रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू गोंदिया तक जाएगी

रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू को भी 9 दिन के लिए गोंदिया तक बढ़ाया गया है। यह ट्रेन डोंगरगढ़ से चलकर गुदमा, आमगांव, धानौली, सालेकसा, दरेकसा, बोरतलाव और पनिया-जोब स्टेशनों पर रुकते हुए गोंदिया पहुंचेगी और वापसी में डोंगरगढ़ होते हुए रायपुर तक जाएगी।

दुर्ग-डोंगरगढ़ के बीच स्पेशल मेमू

रेलवे ने नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए दुर्ग और डोंगरगढ़ के बीच 9 दिन के लिए एक स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का भी निर्णय लिया है। यह ट्रेन दुर्ग से चलकर रसमरा, मुरहीपार, परमलकसा, राजनांदगांव, बकल, मुसरा और जटकन्हार स्टेशनों पर रुकते हुए डोंगरगढ़ पहुंचेगी।

Also Read: MEMU Passenger Train: रायपुर-राजिम के बीच नई मेमू पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत,कल सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button