
PM Kisan Samman Nidhi Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने 21वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। योजना के तहत योग्य किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की अगली किस्त 19 नवंबर 2025 को सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह किस्त किसानों के लिए एक बड़ी वित्तीय सहायता साबित होगी।
किस्त पाने के लिए E-KYC अनिवार्य, वरना अटक जाएगी राशि
PM Kisan Samman Nidhi 21st Kist Date: किस्त जारी होने की तारीख तय होने के बावजूद, किसानों के लिए एक ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा नहीं किया है, उनके खाते में पैसे अटक सकते हैं। सरकार ने फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाने और योजना का पैसा सही व्यक्ति तक पहुँचे, यह सुनिश्चित करने के लिए e-KYC को अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी के लिए आधार वेरीफिकेशन जरूरी है।

मोबाइल फोन से घर बैठे आसानी से करें E-KYC
सरकार ने किसानों की सुविधा को देखते हुए घर बैठे ई-केवाईसी पूरा करने की आसान व्यवस्था की है। किसान PM-Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App इंस्टॉल करके फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह फेस ऑथेंटिकेशन तरीका सबसे आसान और तेज़ विकल्प माना जा रहा है। प्रक्रिया पूरी होने का स्टेटस 24 घंटे बाद पोर्टल पर दिखाई देगा।
CSC सेंटर और IPPB बैंक से भी मिल रही ई-केवाईसी की सुविधा
जो किसान डिजिटल माध्यम का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए भी सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, यदि किसी किसान का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो वह इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से घर बैठे आधार-आधारित खाता खुलवा सकता है।
पोर्टल पर चेक करें अपनी पात्रता और किस्त का स्टेटस
किसान अपनी ई-केवाईसी स्टेटस, किस्त की स्थिति और पात्रता की जानकारी pmkisan.gov.in पोर्टल पर जाकर “किसान कॉर्नर”- “अपनी स्थिति जानें” सेक्शन में चेक कर सकते हैं। अब 21वीं किस्त जारी होने में ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए किसानों को जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरी कर लेनी चाहिए, ताकि 19 नवंबर को मिलने वाली किस्त बिना रुकावट उनके बैंक खाते में पहुँच सके।



