धमतरी जिले में रेत माफिया कर रहे थे सरकारी राजस्व की चोरी, 26 हाईवा अवैध परिवहन करते जब्त

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में खनिज माफिया सक्रिय रूप से शासन को चूना लगाने में जुटे हैं कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर खनिज राजस्व एवं पुलिस विभाग में संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है।

बारिश के बीच चल रहा अवैध रेत परिवहन

बारिश के समय सोमवार सुबह जिले के भोयना और जवरगांव, मथुराडीह मार्ग पर अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा था बिना पीटपास और ओवरलोडिंग के चलते 26 हाईवे जप्त किए गए जिनमें से 18 बिना पीटपास के और 8 ओवरलोड थे।

मौके पर मौजूद रहा संयुक्त अमला

कार्यवाही के दौरान तहसीलदार अखिलेश देश लहरे नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार दहाड़े पटवारी विनोद पटेल एएसआई रमेश साहू समेत 14 पुलिसकर्मी मौजूद रहे जिला प्रशासन ने साफ किया कि आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Also Read: कुरुद को मिलेगा नगर पालिका का दर्जा, अधिसूचना जारी, विधायक अजय चंद्राकर के सतत प्रयासों का परिणाम, जनसुविधाओं का होगा विस्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button