धमतरी में 64 हजार किसानों को मिला 258 करोड़ का कृषि ऋण, इस साल 2339 नए पंजीयन

धमतरी Dhamtari Agricultural Loan: जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच खेती-किसानी का काम रफ्तार पकड़ चुका है। खेतों में काम शुरू होने के साथ ही किसानों की कृषि ऋण लेने में भागीदारी भी बढ़ी है। सहकारी समितियों के माध्यम से किसान खाद और नगद राशि का ऋण ले रहे हैं। इस बार जिले में 300 करोड़ रुपये तक कृषि ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

अब तक 64,186 किसानों को मिला कृषि ऋण

Dhamtari News: सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 64,186 किसानों को 258 करोड़ 60 लाख 37 हजार रुपये का कृषि ऋण वितरित किया गया है। इसमें 197 करोड़ 63 लाख 86 हजार रुपये नगद ऋण और 60 करोड़ 96 लाख 51 हजार रुपये का भौतिक (इन-किन्ड) ऋण शामिल है।

30 सितंबर तक जारी रहेगा ऋण वितरण

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऋण वितरण की प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान और भी किसानों को योजना से जोड़ा जाएगा। पटवारियों की हड़ताल से पहले 2339 नए किसानों ने पंजीयन कराया, जिन्हें अब तक 4 करोड़ 25 लाख 37 हजार रुपये का ऋण दिया गया है। इनमें से 1605 किसान पहले से ऋणी हैं।

मगरलोड शाखा सबसे आगे

कृषि ऋण लेने के मामले में मगरलोड शाखा के किसान सबसे आगे हैं। यहां 8885 किसानों ने अब तक 34 करोड़ 72 लाख 58 हजार रुपये का कर्ज़ लिया है। वहीं, सबसे कम ऋण बड़ी करेली शाखा में लिया गया है, जहां 960 किसानों पर 17 करोड़ 44 लाख 37 हजार रुपये का बकाया है।

विशेष भू-स्वामियों को भी मिला लाभ

विशेष भूस्वामी किसानों को भी ऋण वितरण किया गया है। इस वर्ग के किसानों ने अब तक 3 करोड़ 24 लाख 83 हजार रुपये का कर्ज़ लिया है। जिले में कृषि कार्य के लिए ऋण वितरण की प्रक्रिया तेज है। प्रशासन का प्रयास है कि तय समयसीमा में ज्यादा से ज्यादा किसानों तक राहत पहुंचाई जा सके, जिससे खरीफ सीजन में उत्पादन प्रभावित न हो।

Also Read: धमतरी जिला में अब लापरवाह पशुपालकों की खैर नहीं, खुले में मवेशी छोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई, BNS समेत अन्य धाराओं में होगी सजा और जुर्माना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button