Gangrel Accident: धमतरी में बड़ा सड़क हादसा; गंगरेल में स्कॉर्पियो पलटने से 7 घायल, 2 की हालत गंभीर, खरोरा से आए थे सैलानी

धमतरी। Gangrel Accident: खरोरा क्षेत्र के कोसरंगी गांव से गंगरेल घूमने आए पर्यटकों की स्कॉर्पियो वाहन रविवार को लौटते समय शीतला मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार 10 में से 7 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Dhamtari District Hospital: हादसे के बाद रक्तदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया, जहां उपचार जारी है।

Dhamtari News: प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोसरंगी गांव के कुछ युवक बस्तर घूमने गए थे और लौटते वक्त गंगरेल बांध पहुंचे। दर्शन और भ्रमण के बाद जब वे लौट रहे थे, तभी शीतला मंदिर के पास उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

घायलों की नाम:

  • युवराज यादव (19), पिता: दुर्गा यादव
  • आनंद यादव (20), पिता: चिंतू यादव
  • योगेश साहू (22), पिता: लीलाधर साहू
  • जय कुमार साहू (19), पिता: विसंभर साहू
  • कुलदीप साहू (22), पिता: सुखचंद साहू
  • सुखमनी सोनकर (37), पिता: महेंद्र सोनकर
  • राज बंशवार (21)

Road Accident: सभी घायल कोसरंगी गांव के निवासी हैं। रुद्री पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Also Read: CG Father Son Fire Death: आग की लपटों में जिंदा जले बाप-बेटा; सुबह मिले हड्डियों के अवशेष — झगड़े के बाद पत्नी गई थी पड़ोसी के घर, भनक तक नहीं लगी, गद्दे पर जमीन पर सो रहे थे दोनों

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button