
Dhamtari Murder Case: धमतरी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कोड़ेबोड गांव में मामूली विवाद में अचानक हिंसक रूप ले लिया जब सात लोगों ने एक घर में घुसकर लाठी डंडों और चाकू से हमला बोल दिया इस हमारे में 65 वर्षीय बुजुर्ग गोपाल नवरंगे की मौत हो गई जबकि परिवार के अन्य 5 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए घटना कुरूद थाना क्षेत्र के बिरेझर चौकी अंतर्गत स्थित गांव कोड़ेबोड की है जहां दो पक्षों के बीच पहले से चल रहे विवाद के चलते यह हिंसा हुई पुलिस ने साथ में से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया।

क्या हुआ था विवाद
Kodebod Murder Case: जानकारी के मुताबिक नवरंगे परिवार और सत्यम नागरची के परिवार के बीच किसी बात को लेकर कहां सुनी हुई थी नवरंगे के परिवार ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी और जब वह वापस लौटे तब सत्यम नागरची के पक्ष ने गुस्से में आकर नवरंगे परिवार के घर पर हमला कर दिया उन्होंने दरवाजा तोड़कर घर में घुसते ही लाठी डंडे और चाकू से हमला कर दिया
बीच बचाव करते बुजुर्ग की चली गई जान
Dhamtari Crime: रमेश और जितेंद्र नवरंगे पर हो रहे हमले को रोकने के लिए पिता गोपाल नवरंगे बीच में है लेकिन आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया मौके पर ही उसकी मौत हो गई हमले में रमेश जितेंद्र उसकी बहू और पत्नी भी घायल हो गए जिनका इलाज कुरुद अस्पताल में जारी है।
पुलिस का एक्शन
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 7 आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296,(ख) 115(2) 351,(2) 103(1) 191 (3) 331 (8) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

7 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
आरोपियों में सत्यम नागरची पिता केशव नागरची उम्र 24 वर्ष,साकिन कोड़ेबोड़, रामखेलावन उर्फ राजा नेताम पिता फूलसिंह नेताम उम्र 32 वर्ष कोड़ेबोड़, लकेश ध्रुव पिता कुम्भकरण ध्रुव उम्र 28 वर्ष कोड़ेबोड़, टोकेश साहू पिता लक्ष्मी नारायण साहू,उम्र 26 वर्ष कोड़ेबोड, टेकराम उर्फ टेकू अंसारी उर्फ टेकराम पिता स्व.कन्हैया लाल, साकिन ग्राम-मरौद, करण यादव पिता प्रदीप यादव, उम्र 20 वर्ष,साकिन ग्राम-कोड़ेबोड़ और रितिक गाड़ा पिता रोहित सागर, उम्र 22 वर्ष साकिन ग्राम-कोड़ेबोड़ शामिल है।

उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिरेझर उप निरी. अजय सिंह सहायक,सउनि. कांतिलाल साहू,प्रआर. शेषनारायण पांडे,दारा चंद्राकर,सोहन ध्रुव, हेमू साहू, महेश पटेल,आरक्षक जितेन्द्र चंद्राकर,भगवानी साहू,विमल पटेल, भाव सिंह पाटिल शामिल रहे।



