Video: छत्तीसगढ़ में ‘अजब प्रेम’ की गजब कहानी: 70 साल के बुजुर्ग ने 30 साल की दुल्हन ने रचाई शादी

बिलासपुर Bilaspur Viral Marriage: उम्र का फासला, समाज की बंदिशें और लोगों की हैरानी… इन सब को दरकिनार करते हुए छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ऐसा प्रेम विवाह हुआ है, जो चर्चा का विषय बन गया है। यहां 70 साल के बुजुर्ग दादू राम गंधर्व ने 30 साल की युवती से पूरे रीति-रिवाजों के साथ शादी रचाई है। दोनों ने मोहल्ले के शिव मंदिर में सात फेरे लिए और अब उनकी प्रेम कहानी इलाके में हर किसी की जुबान पर है।

मोहल्ले की गलियों से मंदिर तक पहुंचा प्यार

Bilaspur News: यह अनोखी प्रेम कहानी बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के चिंगराजपारा अटल आवास इलाके की है। 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व का दिल उसी मोहल्ले में रहने वाली 30 साल की युवती पर आ गया। खास बात यह रही कि युवती ने भी दादू राम के प्यार को सहर्ष स्वीकार कर लिया। उम्र के इतने बड़े अंतर के बावजूद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने जीवन भर साथ रहने का फैसला कर लिया। इस फैसले को हकीकत में बदलने का दिन आया, जब दोनों ने पूरे विधि-विधान से शादी की।

बाराती बने मोहल्ले के लोग, बैंड-बाजे पर झूमे

शादी की रस्में स्थानीय शिव मंदिर में पूरी की गईं, जहां भगवान को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए। वरमाला हुई, सिंदूर दान किया गया और शादी की सभी रस्में निभाई गईं। इस अजब-गजब प्रेम विवाह की सबसे खास बात यह रही कि पूरा मोहल्ला इस पल का गवाह बना। मोहल्ले के लोग बाराती बनकर आए। बैंड-बाजे पर नाच-गाना हुआ और लोगों ने खुशी-खुशी इस नए जोड़े को दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

देखिये वीडियो-

बताया गया कि दादू राम गंधर्व रोजी-मजदूरी का काम करते हैं। 70 साल की उम्र में दादूराम की दीवानगी और 30 साल की युवती का यह प्रेम लोगों को हैरान भी कर रहा है, लेकिन दोनों के रिश्ते की सच्चाई और उनके मजबूत इरादों ने हर किसी को उनका कायल बना दिया है। सच ही कहा गया है कि प्यार न तो उम्र देखता है और न ही समाज की परवाह करता है।

Also Read: Karwa Chauth 2025: करवा चौथ 2025: छत्तीसगढ़ में कब निकलेगा चाँद? जानें चंद्रोदय का समय और पूजा की विधि, शुभ मुहूर्त

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button