Dantewada Naxali Surrender: दंतेवाड़ा में एक साथ 71 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 30 पर था 64 लाख का इनाम

दंतेवाड़ा Dantewada Naxali Surrender: छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। दंतेवाड़ा जिले में 71 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 30 पर कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित थे।

गंभीर वारदातों में रहे थे शामिल

पुलिस के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सली दंतेवाड़ा के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय थे। इन पर पुलिस पार्टी पर हमला, हत्या, लूट और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहने के आरोप हैं।

पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर छोड़ा हिंसा का रास्ता

अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते पुलिस दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति के चलते नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला किया। आत्मसमर्पण करने वालों को शासन की नीति के अनुसार आर्थिक सहायता, रोजगार और आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस का दावा, नक्सली संगठन की कमर टूटेगी

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव रॉय ने कहा कि यह आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति स्थापना की दिशा में अहम कदम है। इससे नक्सल संगठन की ताकत कमजोर होगी और आम जनता को राहत मिलेगी। पुलिस का मानना है कि इस कदम से क्षेत्र में सुरक्षा और विकास की प्रक्रिया और तेज होगी।

Also Read: New Rule: छत्तीसगढ़ में अब पार्षद, अध्यक्ष और महापौर निधि से भी कराए जा सकेंगे स्ट्रीट लाइटिंग के कार्य, शासन ने नियमों में किया संशोधन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button