LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर विधायकों से बातचीत की, देखिये लाइव

रायपुर। CG Assembly Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हाल ही में छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचीं, जहां उन्होंने विधायकों से बातचीत की। इस दौरान उनकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। शहरभर में राष्ट्रपति के काफिले की सुरक्षा में 900 जवानों को तैनात किया गया था, जो काफिले की हर गतिविधि पर निगरानी रख रहे थे।

राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनज़र, सुबह 10:30 बजे से सेरीखेड़ी बायपास, मंदिरहसौद-आरंग, बलौदाबाजार रोड, मोवा और आमासिवनी जैसे प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। इन इलाकों में राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।

देखिये लाइव-

गौरतलब है कि इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा 25 और 26 अक्टूबर को हुआ था। 25 अक्टूबर को उन्होंने एम्स हॉस्पिटल के दीक्षांत समारोह और NIT के दीक्षांत समारोह में भाग लिया था। वहीं, 26 अक्टूबर को उन्होंने जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की और फिर भिलाई के लिए रवाना हो गईं, जहां उन्होंने IIT के दीक्षांत समारोह में शिरकत की।

Also Read: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा: जानिए क्यों है ये खास

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button