
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां एक सरकारी बालिका छात्रावास में रहने वाली नाबालिग छात्रा ने अस्पताल के बाथरूम में नवजात शिशु को जन्म दिया और उसे कमोड में फेंक दिया। दर्दनाक बात यह है कि नवजात की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने जिला प्रशासन और आम लोगों को हिला कर रख दिया है।
पेट दर्द की शिकायत पर हुई भर्ती, डॉक्टरों को हुआ शक
Dantewada News: पूरा मामला काटेकल्याण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। बताया जा रहा है कि छात्रा को पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। शुरू में तो मामला सामान्य लगा, लेकिन डॉक्टरों को छात्रा की हालत देखकर कुछ शक हुआ। उसी दौरान अस्पताल के स्टाफ को बाथरूम में एक नवजात का शव मिला। तुरंत उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
अस्पताल ने दी पुलिस को जानकारी, जांच में जुटा प्रशासन
Newborn Death: घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। फिलहाल नाबालिग छात्रा को निगरानी में रखा गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की की उम्र करीब 16 साल है और वह गर्भवती थी, लेकिन इस बात को उसने और शायद उसके आसपास के लोगों ने छिपाए रखा।
छात्रावास और स्कूल प्रशासन पर उठे सवाल
Girls Hostel: प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि छात्रा दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के सरकारी बालिका छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी। अब बड़ा सवाल ये उठता है कि अगर वह महीनों से गर्भवती थी, तो इसकी भनक छात्रावास प्रबंधन या स्कूल प्रशासन को क्यों नहीं लगी? क्या यह महज लापरवाही है या जानबूझकर अनदेखी की गई? इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
यौन शोषण या आपसी संबंध? जांच जारी
Baby in Toilet: पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही नाबालिग के परिजनों को भी सूचित किया गया है। अब यह जांच का विषय है कि छात्रा के साथ यौन शोषण हुआ था या यह आपसी सहमति का मामला है। पुलिस सभी एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
यह मामला सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि उस सिस्टम पर सवाल है जहां नाबालिग बच्चियों की हालत तक पता नहीं चल पाती और जब पता चलता है, तो बहुत देर हो चुकी होती है। सवाल ये भी है कि इतनी बड़ी बात को छात्रा आखिर इतने लंबे समय तक कैसे छिपाए रख सकी — और किस डर में?



