NEET UG 2025 Result: भिलाई के दर्शित बने स्टेट टॉपर, छत्तीसगढ़ के 22 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पास किया

रायपुर: NEET UG 2025 Result: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट आ चुका है और इस बार भी आंकड़े, मेहनत और हकीकत – तीनों ने बहुत कुछ बताया है। छत्तीसगढ़ से कुल 45,226 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 43,718 परीक्षार्थी शामिल हुए और 22,261 ने परीक्षा क्वालिफाई की। यानी इस बार 50.91% सफलता दर रही।

लेकिन दुख की बात ये रही कि इस बार भी एआईआर टॉप 100 में प्रदेश का कोई छात्र शामिल नहीं हो सका। राज्य से टॉप करने वाले भिलाई के दर्शित जैन ने 524वीं रैंक हासिल की है।

रोज 4 घंटे पढ़ाई और कंसिस्टेंसी से मिली सफलता

दर्शित जैन ने बताया कि उन्होंने कभी ओवरस्टडी नहीं की, लेकिन नियमितता बनाए रखी। रोजाना 4 घंटे की पढ़ाई, सही गाइडेंस और आत्मविश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी, सिर्फ यूट्यूब को मनोरंजन के लिए इस्तेमाल किया। फैमिली फंक्शन से भी दूरी बनाकर पढ़ाई पर फोकस किया।

बड़ी बहन और दोस्तों का साथ उन्हें स्ट्रेस से उबरने में मदद करता था।

डॉक्टर पेरेंट्स से मिली प्रेरणा, बनना चाहते हैं न्यूरो स्पेशलिस्ट

दर्शित के माता-पिता दोनों ही डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें डॉक्टर बनने की प्रेरणा परिवार से ही मिली। भविष्य में वो न्यूरोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। फिलहाल कॉलेज को लेकर उन्होंने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।

टीचर बोले: गाइडलाइन फॉलो करने वाला होनहार छात्र

दर्शित को पढ़ाने वाले विनय सिंह ने बताया कि वो एक डेडिकेटेड और गाइडलाइन फॉलो करने वाला स्टूडेंट रहा है। परिवार का समर्थन और खुद की मेहनत, दोनों ने ही उसके भविष्य को संवारने का काम किया है।

इस बार का रिजल्ट पिछले साल से भी कम

2024 की तुलना में इस साल छत्तीसगढ़ से क्वालिफाई करने वालों की संख्या 52 कम रही। पिछले साल 22,313 स्टूडेंट्स ने क्वालिफाई किया था, जबकि 2025 में ये संख्या घटकर 22,261 रह गई।

बिहार ने एक बार फिर सबसे ज्यादा 80,567 स्टूडेंट्स के साथ टॉप किया है।

  • दिल्ली: 2024 में 46,811 → 2025 में 40,331
  • गुजरात: 2024 में 57,232 → 2025 में 50,040

अरुणाचल प्रदेश, दमन और गोवा में मामूली बढ़त देखने को मिली है।

कठिन पेपर बना कट-ऑफ कम होने की वजह

इस बार पेपर का लेवल अपेक्षाकृत मुश्किल रहा। इसी वजह से NEET 2025 की कट-ऑफ में गिरावट दर्ज की गई:

  • जनरल: 144
  • OBC / SC / ST: 113

जानिए देश के टॉपर्स

रैंकनामराज्य
1महेश कुमारराजस्थान
2उत्कर्ष अवधियामध्य प्रदेश
3कृषंग जोशीमहाराष्ट्र
4मृणाल किशोर झादिल्ली
5अविका अग्रवालदिल्ली
6जेनिल भयानीगुजरात
7केशव मित्तलपंजाब
8झा भव्य चिरागगुजरात
9हर्ष केदावतदिल्ली
10आरव अग्रवालमहाराष्ट्र

प्रदेश में 15 मेडिकल और 6 डेंटल कॉलेज

छत्तीसगढ़ में कुल 15 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 10 सरकारी और 5 निजी संस्थान शामिल हैं। इन कॉलेजों में 2130 MBBS सीटें हैं।

डेंटल की बात करें तो 1 शासकीय और 5 निजी डेंटल कॉलेज हैं, जिनमें 600 सीटें उपलब्ध हैं।

Also Read: Dhamtari Placement Camp 2025: धमतरी में 200 पदों पर 16 जून को होगी भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका,12000 से 23000 तक मिलेगी सैलरी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button