Girlfriend Blackmail Case: मौत से पहले इंस्टाग्राम पर लिखा आखिरी मैसेज — “मेरी मौत की वजह मेरी गर्लफ्रेंड है”, 23 साल के युवक ने दी जान, अगले दिन पेड़ से लटकी मिली लाश

Girlfriend Blackmail Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुसाइड नोट पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया है। प्रेमिका की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से टूट चुका युवक ज़िंदगी से हार गया। उसने पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। मगर जाने से पहले, अपने दर्द को अकेले नहीं रखा — उसने इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट पोस्ट करते हुए दुनिया को साफ-साफ बताया कि उसकी मौत की वजह उसकी गर्लफ्रेंड है। यही नहीं, पोस्ट में उसने ये भी जिक्र किया कि कैसे रेप केस में फंसाने और पैसों की डिमांड ने उसे अंदर से तोड़ दिया था।

गुरुवार दोपहर से था लापता, शुक्रवार को पेड़ से मिला शव

युवक की पहचान गोपी दास महंत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर से गोपी घर से लापता था। पहले तो परिजनों ने आस-पास काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो बलौदा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोग जब बकरी चराने जंगल की ओर गए तो उन्होंने एक पेड़ पर युवक की लाश लटकती देखी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गोपी के मोबाइल और इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की जा रही है। उसका इंस्टा पोस्ट पुलिस को मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि उसकी मौत के पीछे उसकी प्रेमिका का हाथ है।

सोशल मीडिया बना आखिरी प्लेटफॉर्म, कई सवाल खड़े कर गया युवक

युवक का यह कदम सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और रिश्तों की उलझनों को लेकर कई सवाल खड़े करता है। पुलिस फिलहाल हर पहलू से जांच कर रही है।

पूरे गांव में पसरा मातम, परिवार सदमे में

युवक की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। माता-पिता और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन सवाल पूछ रहे हैं कि अगर युवक इतने तनाव में था, तो उसने पहले किसी से बात क्यों नहीं की?

Also Read: PM Awas Yojana Rules Changed: PM आवास योजना में बड़े बदलाव, अब सिर्फ 3 दिन में मिलेगी बिल्डिंग परमिट, नहीं देना होगा कोई शुल्क

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button