VIDEO: ट्रेन में छत्तीसगढ़ी एक्ट्रेस ज्योत्सना के साथ लूटपाट, नकाबपोश हमलावर ने चेहरे पर किया हमला, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

छत्तीसगढ़ी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में सफर के दौरान लूटपाट की कोशिश की गई. यह घटना उस वक्त की है जब ज्योत्सना रीवा से बिलासपुर जा रही थीं. कटनी जंक्शन के आउटर पर ट्रेन जैसे ही रुकी, एक नकाबपोश शख्स उनके कोच में चढ़ा और उनका मोबाइल और पर्स छीनने की कोशिश करने लगा.

Train Robbery Attempt: लेकिन ज्योत्सना ने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया और उसे रोकने की कोशिश की. इसी दौरान लुटेरे ने उनके चेहरे पर मुक्का मारा और मौके से फरार हो गया. हमले में एक्ट्रेस को चोटें भी आई हैं.

वीडियो शेयर कर बताया हादसे का पूरा हाल

CG Actress Jyotsna Tamrakar: ज्योत्सना ताम्रकार ने इस पूरी घटना का वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है. वीडियो में उन्होंने बताया कि जब ये घटना हुई, उन्होंने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया, लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली.

Rewa to Bilaspur: उन्होंने रेलवे प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी न तो कोई सुरक्षा दी गई और न ही जिम्मेदारों ने मदद के लिए कोई पहल की.

अब तक नहीं हुई पुलिस में शिकायत

फिलहाल इस घटना को लेकर ज्योत्सना ने किसी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है और लोग रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

सवालों के घेरे में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था

एक तरफ सरकार यात्रियों की सुरक्षा का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ एक महिला कलाकार के साथ ट्रेन में हुई इस तरह की वारदात कई सवाल खड़े कर रही है. कटनी जैसे बड़े स्टेशन के आउटर पर इस तरह से नकाबपोश लुटेरे का ट्रेन में चढ़ जाना और हमला कर फरार हो जाना, कहीं न कहीं सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल रहा है.

Also Read: High Security Number Plate: वाहनों में HSRP नंबर प्लेट नहीं लगाने पर पुलिस एवं प्रवर्तन अमले के द्वारा होगी चालानी कार्रवाई

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button