CG Train Cancelled List: इस दिन रद्द रहेंगी छत्तीसगढ़ की ये ट्रेनें, यात्रा करने से पहले देख लें लिस्ट, वरना होगी परेशानी

CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है अगर आप 28 या 29 जून को रेल से सफर की तैयारी कर रहे हैं तो पहले इस लिस्ट को एक बार जरूर देखें रेलवे ने मरम्मत कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर किया है रेड कुछ घंटे की देरी से चलने का फैसला लिया गया है और दो ट्रेन रूट बदली जाएगी

कहां हो रहा मरम्मत का की कार्य क्यों रोकी गई ट्रेन

रेलवे के अनुसार रायपुर मंडल के सिलियरी मंडल क्षेत्र में ब्रिज नंबर 4001 पर स्लैब रिप्लेसमेंट और दाधापारा- बिलासपुर क्षेत्र से गर्डर लॉन्चिंग का काम चल रहा है इस कारण से रेलवे को ट्रैफिक पावर ब्लॉक लेना पड़ा है जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है

29 जून को ये ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी

ट्रेन संख्यामार्गस्थिति
58201बिलासपुर-रायपुर पैसेंजररद्द
58204रायपुर-कोरबा पैसेंजररद्द
68728रायपुर-बिलासपुर मेमूरद्द
68719बिलासपुर-रायपुर मेमूरद्द
68734बिलासपुर-गेवरारोड मेमूरद्द
68733गेवरारोड-बिलासपुर मेमूरद्द

28 जून को ये ट्रेनें समय से नहीं चलेंगी

ट्रेन संख्यानामदेरी
18241दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस4 घंटे
12833अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस3:30 घंटे
12859सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस3:30 घंटे
12860हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस3 घंटे
15159छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस1 घंटा

इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव

15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अब गोंदिया-नैनपुर-जबलपुर-कटनी होकर छपरा जाएगी।

15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस अब नैनपुर-जबलपुर-कटनी रूट से बरौनी जाएगी।

सावन में भक्तों को राहत चलेगी श्रावणी स्पेशल ट्रेन

  • ट्रेन नंबर: 08855 / 08856
  • गोंदिया से: 11 जुलाई से 4 अगस्त तक, हर सोमवार और शुक्रवार
  • मधुपुर से: 12 जुलाई से 5 अगस्त तक, हर मंगलवार और शनिवार
  • कुल 16 फेरे, 18 कोच (जनरल, स्लीपर, एसी कोच शामिल)

श्रावण मास में बाबा बैजनाथ जाने वाली श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने गोंदिया मधुपुर श्रावणी स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

यात्रियों की बढ़ती नाराजगी

लगातार हो रहे ट्रेन रद्द के कारण देरी से चलने वाले ट्रेन के वजह से यात्री परेशान है अचानक यात्रा करने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है यात्रियों की मांग है कि रेलवे वैकल्पिक ट्रेन या अतिरिक्त खोज की व्यवस्था करें।

सफर से पहले यह काम जरूरकरें

रेलवे ने यात्रा से पहले एनट्स एप या इंग्लिश में आईआरसीटीसी वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की लाइव स्टेटस जरूर चेक करें इससे आप बेवजह ट्रेन में यात्रा करने के लिए स्टेशन जाने से पहले परेशान होने से बच सकते हैं।

Also Read: Rewa -Bilaspur Express Extension: छत्तीसगढ़ में होगा रेल लाइन का विस्तार, यात्रियों को मिलेगा बड़ी राहत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button