CG School Rationalization: युक्तियुक्तकरण में बड़ा फर्जीवाड़ा: प्राचार्य और संकुल समन्वयक ने किया ऐसा झोलझाल कि अफसर भी रह गए दंग

सारंगढ़-बिलाईगढ़CG School Rationalization : छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने स्कूल एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को पूरी करने में जिन अफसरों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लगाया गया है उनके खुद के लिए ही यह प्रक्रिया सर दर्द बनता जा रहा है लेकिन अब यह फर्जीवाड़े का अड्डा बनता जा रहा है ताजा मामला सामने आया है सारंगढ़-बिलाईगढ़ जहां एक प्राचार्य और संकुल समन्वयक की जुगलबंदी ने ऐसा गुल खिलाया की स्कूल ही गायब कर दिए।

CG School Yuktiyuktkaran: जी हां आपने सही पढ़ा प्राथमिक शाला डीपापारा, सरिया को जबरन बंद करवा कर उसे प्राथमिक शाला कन्या सरिया में मिला दिया गया दोनों स्कूलों के बीच की दूरी कोई मामूली नहीं बल्कि महज 2 किलोमीटर की दूरी है और वह भी नेशनल हाईवे के किनारे से होकर मतलब छोटे बच्चों के लिए जोखिम भरा रास्ता अब सवाल यह उठता है, कि ऐसे कैसे हुआ? जब बात अधिकारियों तक पहुंचा तब पता चला की इस मामले के मुख्य किरदार है प्राचार्य पुरुषोत्तम चौधरी और संकुल समन्वय उमा चरण साहू जिन्होंने झूठी जानकारी देकर युक्तिकरण के इस फर्जी मामले को अंजाम दिया।

जब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा तब टूटी अफसर की नींद

CG School Rationalization: जैसे ही मोहल्ले में संचालित हो रहा स्कूल युक्तिकरण की वजह से बंद हुआ तो मोहल्लेवासी, ग्राम वासियों के साथ मिलकर शाला समिति ने जमकर विरोध किया उनके दबाव में आकर जनपद सीईओ ने जांच कराई और फिर रिपोर्ट सामने आए तो अधिकारियों के होश उड़ गई दोनों स्कूलों की दूरी मात्र 1.8 किलोमीटर है जो युक्तिकरण के नियम के खिलाफ है।

बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ अब खामियाजा कौन भुगतेगा

CG School Rationalization Update: गांव से दूर नेशनल हाईवे के किनारे छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए रोज 2 किलोमीटर पैदल जाना होगा। वह भी उस स्कूल में जो नियम के विरुद्ध व्यक्तियुक्तकरण किया गया हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमारे बच्चों का जान जोखिम में डाला जा रहा हैं। क्या प्राचार्य और संकुल समन्वयक को इतनी छुट है कि वे अपनी मनमानी कर स्कूल ही बंद करवा दें।

शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण बनता जा रहा समस्या

Sarangarh-Bilaigarh News: यह केवल एक ही मामला नहीं है प्रदेश भर में ऐसे कई किस्से सामने आ रहे हैं जिसमें युक्तियुक्तकरण के नाम पर अफसरों सहित और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मर्जी चल रही है। अब देखना यह होगा कि इस खुलासे के बाद शासन क्या रुख अपनाता है क्या वाकई में दोषी प्राचार्य और संकुल समन्वयक के ऊपर कार्यवाही की जाएगी या मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Also Read: CG Transfer News: छत्तीसगढ़ के इस विभाग के अधिकारियों की ट्रांसफर की बड़ी लिस्ट जारी, देखिये तबादलों की सूची

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button