Raipur Girl Murder Case: रायपुर में 10वीं की 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा की बेरहमी से हत्या

Raipur Girl Murder Case: रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदारशिवनी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई वह 26 जून को दोपहर 1:00 बजे से लापता थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

Raipur Crime News: अगले दिन यानी 27 जून को सुबह 11:00 बजे ग्रामीणों को गांव के पास एक खेत में उसकी शव खून से सना हुआ मिला शव को देखने से स्पष्ट हुआ कि उस पर चाकू और पत्थर से हमला किया गया था।

चाकू मिला घटना स्थल से आरोपी अब तक फरार

Beldarshivni News: पुलिस ने मौके से हत्या में उपयोग किये गए चाकू को बरामद कर लिया है प्राथमिक जांच में साफ हो चुका है की हत्या बेहद नृशंस तरीके से की गई है हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या के पीछे मकसद क्या था फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है और मामले की गहन जांच में पुलिस जुटी हुई है।

परिवार में पसरा मातम स्कूल और मोहल्ले में सदमे का माहौल

Raipur Police: इस घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में चारो ओर इस हत्या की चर्चा है और जिस स्कूल में बच्ची पढ़ रही थी वहा सदमे का माहौल है। नाबालिक की दर्दनाक हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। खरोरा थाना प्रभारी के अनुसार घटनास्थल में अहम सुराग मिले हैं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं और पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Also Read: Raipur Suitcase Murder Case: रायपुर में सूटकेस में लाश हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, हत्या के बाद दिल्ली में छुपे थे पति-पत्नी, इस वजह से की हत्या…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button