Conversion in Dhamtari: धमतरी में धर्मांतरण पर बवाल: टिकरापारा में हनुमान चालीसा के साथ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, प्रशासन को दी चेतावनी

धमतरी: Conversion in Dhamtari: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में टिकरापारा क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर विवाद गहरा गया हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि एक मकान में स्थाई प्रार्थना सभा के नाम पर हिंदू समुदाय के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जब संगठन के लोग वहां पहुंचे तो कुछ लोग मौके से भागते हुए भी देखे गए। और फिर जमकर विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने चंगाई सभा के नाम पर चल रहे धर्मांतरण प्रयासों के खिलाफ नारे बाजी की और हनुमान चालीसा का पाठ कर नाराजगी जताई।

प्रशासन की दखल के बाद माहौल शांत

विवाद बढ़ता देख तहसीलदार सूरज बांसोड़ और कोतवाली थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को नियंत्रित किया हिंदू संगठनों का कहना है कि जिले में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस तरह के मामले पर कड़ी कार्यवाही नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

Also Read: CG CMHO Transfer List: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण, देखिये कौन होगा आपके जिले का नए मेडिकल अफसर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button