
रायपुर: Abhanpur Rajim Passenger Train: छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अभनपुर-राजिम रेलखंड पर जुलाई महीने से पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। इसी को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने आरएसडी यार्ड, अभनपुर स्टेशन और निर्माणाधीन राजिम स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों और बाकी तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

धमतरी तक ट्रेन सेवा दिसंबर तक शुरू करने की तैयारी
Abhanpur Station Update: रेलवे द्वारा जानकारी दी गई है कि अभनपुर से धमतरी के बीच ब्रॉडगेज लाइन पर दिसंबर 2025 तक ट्रेन चलाने की योजना है। इस मार्ग पर तेजी से गेज कन्वर्जन का कार्य जारी है। दूसरी ओर, अभनपुर-राजिम सेक्शन में ब्रॉडगेज का ट्रायल पूरा हो चुका है और अब सेवा शुरू करने की दिशा में अंतिम चरण की तैयारियाँ की जा रही हैं।

राजिम से रेल सेवा से पर्यटन और व्यापार को मिलेगा बढ़ावा
CG Train Connectivity: रेलवे अधिकारियों का मानना है कि राजिम तक ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, जिससे यह सेवा अधिक व्यावसायिक रूप से लाभदायक हो सकती है। उल्लेखनीय है कि फिलहाल रायपुर-अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन संचालित है, जो फिलहाल घाटे में चल रही है।
Rajim News: राजिम तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलने से क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों को भी ब्रॉडगेज नेटवर्क से जोड़ा जा सकेगा। इससे यात्रा सुगम होगी साथ ही कृषि, व्यापार और तीर्थाटन को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
Also Read: CG Ration Card: 34 लाख लोगों के राशन कार्ड आज से होंगे ब्लॉक, जानिए वजह



