रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, हैकर ने डाली अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक चौंकाने वाली साइबर हैकिंग की घटना सामने आई है। रायपुर पुलिस का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हैक हो गया, और हैकर ने उस पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। इस घटना से पुलिस महकमे में कुछ समय के लिए अफरातफरी मच गई।

सायबर सेल एक्शन में, अकाउंट रिकवर

Raipur Police Instagram Account Hacked: जैसे ही अश्लील कंटेंट पोस्ट होने की सूचना मिली, रायपुर पुलिस की सायबर टीम जैसे ही अश्लील कंटेंट पोस्ट होने की सूचना मिली, रायपुर पुलिस की सायबर टीम हड़कंप और भ्रम की स्थिति बन गई।

SSP का बयान: जांच जारी

Raipur News: रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया, पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया गया था, जिस पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की गई। अकाउंट रिकवर कर लिया गया है और सायबर सेल हैकरों की तलाश में जुटी है। इस घटना के बाद रायपुर पुलिस ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। संभावित साइबर हमलों से बचाव के लिए एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स और मॉनिटरिंग सिस्टम भी एक्टिव किए जा रहे हैं।

Also Read: Rawatpura Medical College bribery Case: रावतपुरा मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने ली गई 55 लाख की रिश्वत, CBI ने 3 डॉक्टरों समेत 6 को रंगे हाथों दबोचा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button