CG Weather Update Today: अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

CG Weather Update Today: पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और अगले 5 दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। खासकर सरगुजा और बिलासपुर संभाग में जोरदार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सुरजपुर, बलरामपुर और जशपुर जिलों में बाढ़ का खतरा बताया गया है।

रायपुर में बदला मौसम का मिजाज, तापमान में गिरावट

Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में भी लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। बीती रात शहर में झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज रायपुर में आसमान मेघमय रहेगा और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

CG Today Weather News: सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ मध्यम बारिश की संभावना

Today Weather: जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में आज मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। साथ ही इन क्षेत्रों में मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है।

CG Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका श्रीगंगानगर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके चलते तेज बारिश के साथ वज्रपात और आंधी की संभावना बनी हुई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Also Read: CG School Viral Reel: अभनपुर के स्कूल में रीलबाजी : छात्रों ने रोमांटिक गाने पर बनाया रील, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा VIDEO

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button