मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा पर मौसम की मार, 3 डोम में जलभराव से मची अफरातफरी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आज छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है, लेकिन उनकी रायपुर में होने वाली सभा पर मौसम का साया मंडरा गया है। साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित विशाल सभा से पहले तेज बारिश के कारण तीन बड़े डोम में पानी भर गया , जिससे जनता के बैठने वाले क्षेत्र में जलभराव हो गया है। आयोजन स्थल से पानी निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

खड़गे का आज का कार्यक्रम

खड़गे सुबह 11:30 बजे दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वह किसान-जवान-संविधान जनसभा में शामिल होंगे। 4 बजे वे राजीव भवन (पीसीसी मुख्यालय) पहुंचेंगे, जहां पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक होगी। 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तृत बैठक में भाग लेंगे। शाम 6 बजे खड़गे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

सचिन पायलट ने लिया सभा स्थल का जायजा

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रविवार को रायपुर पहुंचे थे। उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण कर कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं से बैठक की। साथ ही, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से भी चर्चा की थी, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

बारिश की वजह से कार्यक्रम की तैयारियों में चुनौतियां जरूर आई हैं, लेकिन कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सभा तय समय पर होगी और सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएंगी।

Also Read: PM Kisan 20th installment: PM Kisan: इस दिन आ सकती है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त, खत्म होने वाला है करोड़ों किसानों का इंतजार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button