CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, मैनपाट में BJP का मोबाइल-मुक्त शिविर, KK श्रीवास्तव जेल में, खड़गे का मोदी पर हमला, अस्पतालों में अमानक दवाएं, शराब घोटाले पर कोर्ट की मोहलत, लापता छात्र, फर्जी ASP की ठगी, दुर्लभ सर्जरी, DPI का अल्टीमेटम और बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे
मैनपाट में BJP का ‘मोबाइल मुक्त’ क्लासरूम, तीन दिन तक सिर्फ विचार, ना व्हाट्सएप, ना इंस्टाग्राम
BJP Mobile-Free Training Camp Manpat: छत्तीसगढ़ के मैनपाट की हरी-भरी वादियों में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है, और इस बार कुछ खास है। यहां नेताओं को जो पहला पाठ पढ़ाया गया, वो था – “मोबाइल बाहर रखिए, विचारों के भीतर आइए!”
सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाओं की सप्लाई, मरीजों की जान से खिलवाड़
Substandard Medicines in CG Hospitals: छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मरीजों को जो Phenytoin sodium दवा दी जा रही थी, वो दोबारा जांच में अमानक पाई गई है। इस पर कार्रवाई करते हुए CGMSC ने दवा निर्माता कंपनी को तुरंत अस्पतालों से दवा उठाने के निर्देश दिए हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर मरीजों की जिंदगी से यूं खिलवाड़ कब तक चलता रहेगा?
रायपुर में हुई गले की दुर्लभ सर्जरी, 70 साल के बुजुर्ग को मिली नई जिंदगी
Rare neck surgery in Raipur: राजधानी के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में राज्य की पहली ‘कैरोटिड एंडआर्टरेक्टॉमी’ सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। मरीज की गले की मुख्य नस में 95% ब्लॉकेज था। सर्जरी को हार्ट, चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. कृष्णकांत साहू और उनकी टीम ने अंजाम दिया। डॉक्टरों का कहना है कि राज्य में यह पहली और बेहद दुर्लभ सर्जरी है।
रायपुर में कांग्रेस की हुंकार, खड़गे बोले – मोदी दो टांगों पर चल रहे, एक हिली तो गिर जाएंगे
Kharge Statement: राजधानी में आयोजित ‘किसान, जवान और संविधान’ रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “मोदी दो टांगों पर चल रहे हैं – एक टीडीपी और दूसरी नीतीश कुमार। अगर इनमें से कोई भी हिल गई, तो मोदी सरकार गिर जाएगी।”
फर्जी ASP बनकर पुलिस अफसर से की ठगी, QR कोड भेजकर उड़ाए ₹35 हजार
Fake ASP: यहां एक ठग ने खुद को एडिशनल एसपी बताकर GRP में पदस्थ ASI को चूना लगा दिया। आरोपी ने चोरी की बाइक खरीदने के बहाने QR कोड भेजा और ₹35 हजार ट्रांसफर करवा लिए। मामला तोरवा थाने में दर्ज हुआ है और पुलिस अब इस फर्जी अफसर की तलाश में जुट गई है।
शराब घोटाले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं, कोर्ट ने दी 20 जुलाई तक मोहलत
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित ₹2161 करोड़ के शराब घोटाले में अब तक किसी आरोपी आबकारी अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। EOW ने करीब 2300 पन्नों का चार्जशीट दाखिल किया है, लेकिन 28 में से कोई भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। माना जा रहा है कि गिरफ्तारी के डर से सभी पीछे हट गए हैं। कोर्ट ने अब अगली तारीख 20 जुलाई दी है।
DPI का अल्टीमेटम – नए स्कूल में जॉइन नहीं किया तो वेतन रोक दिया जाएगा
DPI Salary Halt: युक्तियुक्तकरण के बाद जिन शिक्षकों की पोस्टिंग दूरदराज इलाकों में हुई है और उन्होंने नए स्कूल में जॉइन नहीं किया, उनके लिए बुरी खबर है। DPI ने आदेश जारी किया है कि ऐसे शिक्षकों का वेतन अब रोका जाएगा। शिक्षकों को ना कोर्ट से राहत मिली, ना सरकार से नरमी।
हॉस्टल से लापता आदिवासी छात्र, 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं
Student Missing from Hostel Bastar: पश्चिम टेमरा गांव के आदिवासी बालक आश्रम से 11 साल का छात्र बीरेंद्र कश्यप रविवार सुबह से गायब है। 24 घंटे बीत चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन के हाथ खाली हैं। बच्चे की गुमशुदगी ने हॉस्टल की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं परिजनों की चिंता हर घंटे बढ़ती जा रही है।
भूपेश बघेल के करीबी तांत्रिक के.के. श्रीवास्तव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
KK Srivastava Case: छत्तीसगढ़ में एक हाई-प्रोफाइल मामले में नया मोड़ आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और तांत्रिक के.के. श्रीवास्तव की 12 दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें रायपुर के सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने इस बार दोबारा रिमांड की मांग नहीं की, जिससे यह संकेत मिलता है कि प्रारंभिक पूछताछ पूरी हो चुकी है। अब पुलिस आगे की कार्रवाई पहले से मिले तथ्यों और दस्तावेज़ों की जांच के आधार पर करेगी।
रेलवे स्टेशन पर बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, लाखों की गाड़ियां बरामद
Bike Theft Gang: चाम्पा स्टेशन पर सक्रिय एक शातिर बाइक चोर गिरोह को पुलिस ने पकड़ लिया है। GRP और लोकल पुलिस की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 10 चोरी की बाइक बरामद हुई हैं। इनकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
Also Read: CG Naxal Encounter: नक्सलियों को बड़ा झटका, मुठभेड़ में 8 लाख का इनामी डिप्टी कमांडर ढेर



