
भानुप्रतापपुर: आमतौर पर लोग चोरों से बचने के लिए थाने का रुख करते हैं, लेकिन इस बार खुद थाना ही चोरी का शिकार बन गया। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर थाना परिसर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया — चोर थाने के भीतर घुसकर वहां से लैपटॉप चुरा ले गए, और वो भी कोई मामूली लैपटॉप नहीं, बल्कि जिसमें 2022 से 2025 तक के अपराधों की जांच से जुड़ी गोपनीय जानकारी दर्ज थी।
Theft in CG Police Station: इस हैरान कर देने वाली घटना की जानकारी तब सामने आई जब प्रधान आरक्षक नरोत्तम लाटिया का शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने 3 जुलाई की रात करीब 9:30 बजे अपना लैपटॉप थाने के टेबल के दराज में सुरक्षित रखा था। लेकिन अगली सुबह जब वे 8:45 बजे पहुंचे, तो लैपटॉप गायब था।

CG Police Station: चोरी की यह वारदात सिर्फ एक डिवाइस नहीं, बल्कि थाने की सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाही पर बड़ा सवाल है। जिस जगह आम नागरिक खुद को सबसे सुरक्षित मानते हैं, वहां से अगर चोर ऐसे बेधड़क होकर तीन साल की केस हिस्ट्री ले जाएं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।
Bhanupratappur News: अब पुलिस खुद अपने ही घर में चोरी की जांच कर रही है। सवाल यह भी है कि क्या इस चोरी के पीछे कोई साजिश है, क्योंकि लैपटॉप में मौजूद डेटा किसी के लिए बहुत कीमती हो सकता है।



