CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना, इन जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर हो सकती है तेज बारिश

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। खासतौर पर बिलासपुर और सरगुजा संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं, दुर्ग, रायपुर और बस्तर में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम होने की संभावना है।

चक्रीय तंत्र और मानसूनी द्रोणिकाएं सक्रिय

Today Weather News: मौसम विभाग ने बताया कि एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में 5.8 किमी ऊंचाई तक सक्रिय है। साथ ही मानसून की द्रोणिका रेखा बीकानेर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है, जो बारिश को बढ़ावा दे रही है।

अलर्ट जारी: 13 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD Alert: मौसम विभाग ने महासमुंद, गरियाबंद और रायपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, दुर्ग, धमतरी समेत 10 जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

रायपुर का मौसम आज

Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। दिन का तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बारिश का आंकड़ा: दुर्ग में सबसे ज्यादा वर्षा

Today Weather Update: पिछले 24 घंटों में दुर्ग में सबसे अधिक 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। बालोद में 120 मिमी और रायपुर में 57 मिमी बारिश हुई है।

Also Read: CG Sai Cabinet Decision: साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, इन बड़े फैसलों पर लगी मुहर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button