Dhamtari Placement Camp 2025: धमतरी में 621 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैंप, 8वीं से स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवार पा सकते हैं नौकरी

धमतरी: Dhamtari Placement Camp 2025: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, धमतरी द्वारा 14 जुलाई को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा।

Placement Camp 2025: इस प्लेसमेंट कैंप में एलआईसी धमतरी, प्रथम एजुकेशन कुरूद और नीलेश ज्वेलर्स धमतरी जैसी निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। कुल 621 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें प्रबंधक, सेल्स एजेंट, ब्रांच मैनेजर, वेल्डर, प्लंबर, हाउसकीपिंग स्टाफ, अकाउंटेंट, और सोलर पीवी इंस्टॉलर जैसे पद शामिल हैं।

धमतरी प्लेसमेंट कैंप 2025: Dhamtari Placement Camp 2025

विवरणजानकारी
कार्यक्रम का नामप्लेसमेंट कैंप
तारीख14 जुलाई 2025
समयसुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
स्थानकम्पोजिट भवन, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी
नियोजक (कंपनियाँ)– एलआईसी, धमतरी – प्रथम एजुकेशन, कुरूद – नीलेश ज्वेलर्स, धमतरी
कुल पद621 पद
पदों के नाम– प्रबंधक – सेल्स एजेंट – ब्रांच मैनेजर – वेल्डर – प्लंबर – हाउसकीपिंग – एकाउंटेंट – सोलर पीवी इंस्टॉलर
योग्यता8वीं, 10वीं, 12वीं, ITI, स्नातक, स्नातकोत्तर
आवश्यक दस्तावेज– शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्र – निवास व जाति प्रमाण पत्र – रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र – 2 पासपोर्ट साइज फोटो
संपर्क कार्यालयजिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी

आप भी कर सकते है आवेदन

Dhamtari Jobs: जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, ऐसे उम्मीदवार जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक या स्नातकोत्तर है, वे इस कैंप में शामिल हो सकते हैं।

साक्षात्कार में क्या लाना होगा?

आवेदकों को निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:

  • शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्र
  • निवास और जाति प्रमाण पत्र
  • रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो

इस प्लेसमेंट कैंप के माध्यम से योग्य युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने का उद्देश्य रखा गया है।

Also Read: CMO Recruitment 2025: मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) भर्ती 2025: 51 पदों पर होगी भर्ती

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button