
रायपुर। CG Vyapam Exam New Rules: छत्तीसगढ़ में व्यापमं (CG Vyapam) ने पीडब्ल्यूडी सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल की घटना के बाद परीक्षा नियमों में सख्त बदलाव किए हैं। यह कदम बिलासपुर के एक परीक्षा केंद्र में रविवार को सामने आए नकल कांड के बाद उठाया गया है, जहां आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर पेपर में धोखाधड़ी की गई थी जिसके सम्बन्ध में अब व्यापमं सख्त हुई है आगे से हर एक परीक्षा के 2:00 घण्टे पूर्व उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है , ताकि सभी अभ्यर्थियों की सख्ती से तलाशी हो सके।
Vyapam Rules Update: व्यापमं ने परीक्षा में नकल पर लगाम लगाने के लिए ड्रेस कोड और प्रवेश नियमों में सख्त बदलाव किए हैं। अब परीक्षार्थियों को जूते, ज्वेलरी और फुल बांह के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं होगी। केवल चप्पल या खुले फुटवियर मान्य होंगे, जबकि कान की ज्वेलरी, स्मार्टवॉच और किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
नकल प्रकरण में IT एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस
हाईटेक नकल मामले में पुलिस ने दो बहनों के खिलाफ धोखाधड़ी, षड्यंत्र और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। जशपुर निवासी दोनों बहनों में बड़ी बहन स्कूल टीचर है, जिसने आर्थिक तंगी के चलते छोटी बहन की भर्ती के लिए ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मंगवाए थे। जांच के लिए एडिशनल एसपी की अगुवाई में टीम गठित की गई है और पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि षड्यंत्र में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
अब व्यापम परीक्षा में भी ड्रेसकोड अनिवार्य
CG Exam 2025: उम्मीदवारों व्यापम की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब नीट और अन्य राष्ट्रीय परीक्षाओं की तरह ड्रेसकोड का पालन करना होगा। परीक्षार्थी केवल आधी बांह के हल्के रंग के कपड़े पहनकर परीक्षा में बैठ सकेंगे और किसी भी प्रकार के आभूषण पर पूरी तरह रोक होगी। नकल की घटनाओं के बाद व्यापम ने पीएससी से भी ज्यादा सख्ती अपनाई है और अपने अधिकारियों-कर्मचारियों को भी नियमों का पालन अनिवार्य किया है। परीक्षा हॉल में फुसफुसाना, बातें करना, हाव-भाव से इशारे करना या किसी प्रकार का शोरगुल करना निषिद्ध होगा और ऐसी स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, बदसलूकी, विवाद या परीक्षा अधिकारी के निर्देशों की अनदेखी पर भी कड़ी कार्यवाही की जाएगी। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर और किसी भी संचार या रिकॉर्डिंग उपकरण को परीक्षा केंद्र में लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है।

परीक्षा में समय की पाबंदी और प्रवेश व्यवस्था
परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। अब परीक्षा शुरू होने के बाद या अंतिम आधे घंटे में कोई भी अभ्यर्थी कक्ष से बाहर नहीं जा सकेगा। परीक्षा के 2:00 घण्टे पूर्व उपस्थित होना पड़ेगा। परीक्षा केंद्र का भौगोलिक स्थान पहले से जानना परीक्षार्थी की जिम्मेदारी होगी, जिससे देरी या भ्रम से बचा जा सके।
20 जुलाई की परीक्षा इन्हीं नियमों के तहत
CG Exam Hall Rules: व्यापमं की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 20 जुलाई को आयोजित सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा इन्हीं नए नियमों के तहत आयोजित की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा रद्द हो सकती है या कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।
अब व्यापमं परीक्षाएं पहले से कहीं अधिक कड़ाई और निगरानी के साथ होंगी। परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे नए नियमों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की परेशानी या कार्रवाई से बचा जा सके।



