CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ विधानसभा के “उत्कृष्ट विधायक” को राज्यपाल करेंगे सम्मानित

रायपुर, 15 जुलाई 2025: CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा में कल मंगलवार, 16 जुलाई को शाम 6 बजे ‘‘उत्कृष्टता अलंकरण समारोह’’ का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य समारोह में राज्यपाल श्री रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ‘‘उत्कृष्ट विधायक’’, ‘‘उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार’’ तथा ‘‘उत्कृष्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर’’ को अलंकरण प्रदान करेंगे।

Excellence Award Ceremony: समारोह की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय विशेष रूप से कार्यक्रम में ‘‘अति विशिष्ट अतिथि’’ के रूप में उपस्थित रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास मंहत और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ‘‘विशिष्ट अतिथि’’ के रूप में समारोह की गरिमा बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के समापन पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता की झलक प्रस्तुत की जाएगी।

Also Read: CG Assembly Monsoon Session: जल जीवन मिशन पर गरमाया सदन: भूपेश बघेल ने उठाया मामला, पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी, विभागीय मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष के विधायकों ने किया वॉक आउट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button