BIG BREAKING: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर एक बार फिर ED की छापेमारी

भिलाई: Bhupesh Baghel ED Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह छापा मारा। कार्रवाई सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई, जब ईडी की टीम 3 गाड़ियों और CRPF के जवानों के साथ उनके निवास पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी राज्य में हुए चर्चित शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है। आज भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल का आज जन्मदिन भी है।

पहले भी हो चुकी हैं ED की कार्रवाइयां

CG ED Raid: यह पहला मौका नहीं है जब बघेल या उनके करीबियों के परिसरों पर ईडी की दबिश पड़ी हो। इससे पहले भी कई बार ईडी ने भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच के सिलसिले में बघेल से जुड़े स्थानों पर छापेमारी की है।

भूपेश बघेल ने दी प्रतिक्रिया, सरकार पर साधा निशाना

ईडी की रेड के बाद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“विधानसभा में उठाना था अडानी का मुद्दा, ‘साहेब’ ने भेज दी ED” — बघेल

बघेल का यह बयान सीधे तौर पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर इशारा करता है। कांग्रेस नेता बघेल का आरोप है कि तमनार में अडानी समूह के लिए पेड़ों की कटाई का मुद्दा विधानसभा में उठाने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति और गरमा गई है।

पिछली रेड में भी सामने आए थे बड़े नाम

ED Action: बताते चलें कि इससे पहले 15 जुलाई को भी ईडी ने दुर्ग के दीपक नगर इलाके में होटल कारोबारी विजय अग्रवाल के घर छापा मारा था। उस समय भी कार्रवाई सुबह 6 बजे शुरू हुई थी। वहीं 4 और 5 जुलाई को भी छत्तीसगढ़ के अन्य ठिकानों पर ईडी की टीमें पहुंची थीं

राज्य में राजनीतिक हलचल तेज

Today Assembly Session: इस ताजा कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। सत्ता पक्ष जहां इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई बता रहा है, वहीं कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित कदम करार दे रही है।

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा में डीएपी खाद को लेकर भारी हंगामा, विपक्षी विधायक गर्भगृह तक पहुंचे – कृषि मंत्री से इस्तीफे की मांग

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button