
रायपुर | CG Vidhan Sabha Monsoon Session 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का आज पांचवां दिन है, और सत्र की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में सियासी तापमान चढ़ गया है। विपक्ष खासकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आक्रामक रूप आज देखने को मिल सकता है। सुबह ही उनके निवास पर हुई ईडी की छापेमारी के बाद उनके तेवर और तीखे हो गए हैं। संभावना है कि वे इस मुद्दे को सदन में उठाकर सरकार को घेर सकते हैं।
विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करेंगे मंत्री
CG Vidhan Sabha Live : विधानसभा में आज विपक्ष कई अहम मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग सकता है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल सदन में सवालों के जवाब देंगे। विशेषकर महिला-बाल विकास योजनाओं, विकलांग पेंशन और राशन वितरण प्रणाली को लेकर सवाल उठ सकते हैं।
अजय चंद्राकर पेश करेंगे अशासकीय संकल्प
भाजपा विधायक अजय चंद्राकर आज एक शासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे, जिसमें “प्रसंस्कृत” अनाज (पक्का माल) के विक्रय हेतु अनुज्ञा पत्र की अनिवार्यता समाप्त करने का प्रस्ताव होगा। यह प्रस्ताव कृषि और खाद्य व्यापार क्षेत्र में सुधार से जुड़ा है।
अंबिका मरकाम रखेंगी अशासकीय संकल्प
कांग्रेस विधायक अंबिका मरकाम आज सदन में छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजातियों को केंद्र की विशेष जनजातीय सूची में शामिल करने के लिए अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगी।
संशोधन प्रस्ताव भी होंगे चर्चा में
सत्र के दौरान विधानसभा के सदस्य कई विधेयकों में संशोधन भी कर सकते हैं। कई सामाजिक और आर्थिक विषयों पर बहस के आसार हैं।
विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण–
आज का सत्र बेहद अहम माना जा रहा है — ईडी छापे की पृष्ठभूमि, विपक्ष का आक्रामक रुख और कई बड़े मुद्दों पर प्रस्ताव और सवाल सदन में गरम माहौल बना सकते हैं।
Also Read: CG Assembly Three Important Bills: विधानसभा में तीन अहम विधेयक पारित, आम जनता को मिलेगा बड़ा फायदा



