PM Awas Yojana: धमतरी में PM आवास योजना के मनरेगा भुगतान का अटका 5.26 लाख, मगरलोड के मजदूरों ने सौंपा ज्ञापन

PM Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बार फिर ग्रामीण मजदूरों की परेशानी सामने आई है। ग्राम पंचायत कुल्हाड़ी के मजदूरों ने सोमवार को जनदर्शन में कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। मामला प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत हुए कार्यों का है, जहां मनरेगा मद से मजदूरी का भुगतान अब तक नहीं हुआ है।

90 दिन काम, पर नहीं मिला मेहनताना

Manrega Payment Issue: जनपद पंचायत मगरलोड अंतर्गत आने वाली कुल्हाड़ी पंचायत के मजदूरों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 90 दिनों तक श्रमदान किया। लेकिन अब तक उनकी मजदूरी नहीं मिली है। कारण यह बताया जा रहा है कि पंचायत की आईडी अलग नहीं बनी है, जिससे ऑनलाइन भुगतान की प्रक्रिया अटक गई है।

22 मजदूरों को 5.26 लाख की मजदूरी बकाया

MANREGA 2025: मजदूरों ने बताया कि कुल 22 लोगों ने मनरेगा के तहत आवास निर्माण में काम किया। प्रत्येक को 23,940 रुपये की मजदूरी मिलनी थी, लेकिन आज तक किसी को एक रुपये भी नहीं मिला। कुल मिलाकर करीब 5.26 लाख रुपये की राशि अटकी हुई है, जिससे मजदूरों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर जनदर्शन में दी दस्तक

Dhamtari District News: सरपंच नरेन्द्र निषाद के नेतृत्व में मजदूर अशोक नेताम, संतराम निषाद समेत कई लोग कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और जिला प्रशासन को अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर मजदूरों को राहत दी जाए। इस दौरान श्यामलाल सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।

प्रशासन से उम्मीद, नजरें राहत की ओर


Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin: अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी जल्दी संज्ञान में लेकर कार्रवाई करता है। गांव के मजदूरों को उम्मीद है कि उनकी मेहनत की कमाई उन्हें जल्द मिलेगी।

Also Read: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा—सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित पशुओं की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित करें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button