Dhamtari Placement Camp: नगरी में 900 पदों पर होगी भर्ती, 28 जुलाई को नगरी जनपद में लगेगा प्लेसमेंट कैंप

Dhamtari Placement Camp: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं और आपके पास 5वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक की कोई भी शैक्षणिक योग्यता है, तो ये खबर आपके लिए काम की है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 900 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए एक बड़ा प्लेसमेंट कैंप आयोजित होने जा रहा है।

कहां और कब लगेगा प्लेसमेंट कैंप?

Dhamtari Job: ये प्लेसमेंट कैंप 28 जुलाई 2025 को जनपद पंचायत नगरी में आयोजित होगा। समय रहेगा सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक। इस कैंप में कई निजी कंपनियां और संस्थान हिस्सा लेंगे जो अलग-अलग पदों पर भर्ती करेंगी।

किस-किस पद के लिए होगी भर्ती?

इस प्लेसमेंट कैंप में जिन पदों पर नियुक्ति की जाएगी, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • सिक्योरिटी गार्ड
  • सिक्योरिटी सुपरवाइजर
  • लेबर
  • बीमा सखी
  • ग्रामीण करियर एजेंट
  • शहरी करियर एजेंट
  • सामान्य एजेंट

कौन-कौन आ सकते हैं कैंप में?

धमतरी जिला रोजगार अधिकारी के मुताबिक, 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं या स्नातक पास कोई भी उम्मीदवार इस कैंप में भाग ले सकता है। कंपनियों की तरफ से मौके पर ही इंटरव्यू लिया जाएगा, और चयनित अभ्यर्थियों को ऑफर दिया जा सकता है।

क्या-क्या दस्तावेज ले जाने होंगे?

प्लेसमेंट कैंप में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज भी ले जाने होंगे:

  • शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र
  • दो पासपोर्ट साइज की फोटो

अगर आप या आपके जानने वाले किसी अच्छी नौकरी की तलाश में हैं, तो 28 जुलाई को नगरी जनपद पंचायत जरूर पहुंचे। हो सकता है नौकरी आपके इंतजार में हो।

Also Read: Balod Atmanand School Teacher Bharti 2025: स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल बालोद में 192 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button