CG Road Accident: हरेली तिहार मनाकर लौट रहा साहू परिवार हादसे का शिकार: पुल पार करते समय कार नाले में गिरी, 3 साल का मासूम बहा, 8 लोगों की ग्रामीणों ने बचाई जान

बिलासपुर- CG Road Accident: हरेली पर्व मनाकर लौट रहा खम्हरिया निवासी साहू परिवार एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। मंदिर से लौटते समय उनकी कार तुंगन नाले को पार करते वक्त अनियंत्रित होकर पानी में जा गिरी। हादसे में कार सवार 3 साल का मासूम तेजस तेज बहाव में बह गया, जबकि कार में सवार अन्य 8 लोगों को ग्रामीणों ने समय रहते बचा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनलाल साहू अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ हरेली पर्व के अवसर पर उच्चभट्ठी स्थित शिव शक्ति पीठ मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान सीपत थाना क्षेत्र के झलमला गांव के पास तुंगन नाले को पार करते समय कार का संतुलन बिगड़ गया और वह बहते पानी में बह गई।

कार में कुल 9 लोग सवार थे – 4 व्यस्क और 5 बच्चे। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन तेज बहाव के कारण तीन साल का तेजस नाले में बह गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीपत पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Also Read: CG Natural Disaster: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश का कहर: कवर्धा में बहे 5 लोग, 1 की मौत, 1 लापता; रेलवे ट्रैक डूबा, नाले में बह गई गाय, देखिये VIDEO

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button