गजब गुरुजी: ‘Eleven’ की स्पेलिंग नहीं लिख पाए शिक्षक, न मुख्यमंत्री का नाम पता है, वायरल वीडियो ने सरकारी शिक्षा की खोली पोल

बलरामपुर, 27 जुलाई 2025: छत्तीसगढ़ की सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बलरामपुर जिले के कुसमी ब्लॉक के प्राथमिक शाला घोड़ासोत से एक वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। वीडियो में स्कूल के एक शिक्षक न सिर्फ साधारण अंग्रेज़ी शब्दों की स्पेलिंग नहीं बता पाए, बल्कि राज्य के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं जानते थे।

‘Eleven’ लिखने में पसीना-पसीना हो गए गुरुजी

Primary School Ghodasot: वीडियो में शिक्षक से जब ‘Eleven’, ‘Eighteen’, ‘Nineteen’ जैसे आसान अंग्रेजी शब्दों की स्पेलिंग पूछी गई तो वे बुरी तरह अटक गए।
इसके बाद उनसे पूछा गया कि राज्य के शिक्षा मंत्री, कलेक्टर और देश के प्रधानमंत्री कौन हैं, तो जवाब में खामोशी और हड़बड़ाहट देखने को मिली।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोग बोले — शिक्षा नहीं, मज़ाक चल रहा है

Balrampur News: वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।
लोग पूछ रहे हैं कि ऐसे ‘गुरुजी’ बच्चों को क्या सिखाएंगे?
“अगर मास्टर साहब को स्पेलिंग नहीं आती, तो बच्चों से क्या उम्मीद करें?”
कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा — “ये शिक्षक हैं या मिड-डे मील वितरण अधिकारी?”

देखिये वायरल वीडियो-

नीतियों और ज़मीनी सच्चाई में फर्क साफ दिखा

Viral video: राज्य सरकार भले ही हर साल शिक्षा के लिए मोटा बजट तय करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में गुणवत्ता से ज्यादा खानापूर्ति पर जोर दिया जा रहा है।
घोड़ासोत का यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि शिक्षा की बुनियाद कमजोर है और प्रशासनिक निगरानी नाकाफी है।

क्या होगा ऐसे शिक्षकों का?

CG Govt School Reality: अब बड़ा सवाल यही है कि क्या ऐसे शिक्षकों की पुनः योग्यता जांच की जाएगी?
या फिर यह मामला भी समय के साथ ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?
प्रशासन और शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया का अब तक इंतज़ार है।
लोग उम्मीद कर रहे हैं कि इस वीडियो के बाद कम से कम कुछ ठोस कार्रवाई जरूर होगी।

Also Read: School Time Table: शनिवार को अब स्कूल में नहीं मिलेगा हाफ डे, शिक्षकों का फूटा गुस्सा, बोले- “ये तुगलकी फरमान है”

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button