
रायपुर CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में चालू खरीफ सीजन के लिए खाद की उपलब्धता, किसानों से जुड़ी योजनाएं और अन्य महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

इस दौरान कई ऐसे अहम मुद्दों पर फैसले लिए जा सकते हैं, जिनका सीधा असर प्रदेश की जनता और कृषि व्यवस्था पर पड़ेगा। संभावना है कि बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।




