
नई दिल्ली/रायपुर: Youth Congress: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में छत्तीसगढ़ से तीन चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जो राज्य की युवा राजनीति के लिए बड़ा संकेत मानी जा रही हैं।
भिलाई के मोहम्मद शाहिद बने राष्ट्रीय महासचिव
भिलाई के सक्रिय कांग्रेस नेता मोहम्मद शाहिद को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी के अंदर लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे शाहिद अब राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे।
निखिल द्विवेदी को सचिव की जिम्मेदारी
राजनांदगांव के निखिल द्विवेदी को युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव की अहम जिम्मेदारी मिली है। निखिल युवाओं के बीच लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं और पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
प्रीति मांझी बनीं संयुक्त महासचिव
पेंड्रा जिले की प्रीति मांझी को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव बनाया गया है। आदिवासी समाज से आने वाली प्रीति की नियुक्ति को सामाजिक प्रतिनिधित्व और महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पार्टी की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ की मजबूत मौजूदगी
कांग्रेस की इस नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से तीन चेहरों की नियुक्ति ने राज्य के राजनीतिक कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
देखें लिस्ट:-









