OP Choudhary USA Tour: अमेरिका दौरे पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रवासी छत्तीसगढ़ियों से मुलाकात इस सम्मेलन के लिए करेंगे आमंत्रण

रायपुर: OP Choudhary USA Tour: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी बुधवार, 30 जुलाई को एक सप्ताह की अमेरिका यात्रा पर रवाना होंगे। इस दौरान वे अमेरिका में बसे प्रवासी छत्तीसगढ़ियों से मुलाकात करेंगे और उन्हें राज्य के विकास से जोड़ने की दिशा में कई महत्वपूर्ण संवाद करेंगे। यह यात्रा करीब 7 दिनों की होगी, जिसमें वित्त मंत्री विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे।

“छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” की होगी प्रस्तुति

अपनी यात्रा के दौरान ओपी चौधरी “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” के तहत राज्य को विकासशील से विकसित बनाने की रणनीति और लक्ष्य को प्रवासियों के समक्ष रखेंगे। वे उन्हें इस दृष्टिकोण का भागीदार बनने के लिए प्रेरित करेंगे और राज्य में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने का न्योता भी देंगे।

पहले एनआरआई शिखर सम्मेलन के लिए देंगे न्योता

अमेरिका यात्रा का एक प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ में इस वर्ष होने जा रहे पहले “एनआरआई शिखर सम्मेलन” के लिए प्रवासी नागरिकों को आमंत्रित करना भी है। ओपी चौधरी उन्हें रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्य लौटकर हिस्सा लेने की अपील करेंगे।

छात्रों और स्टार्टअप फाउंडर्स से भी करेंगे संवाद

वित्त मंत्री अमेरिका में पढ़ाई कर रहे छत्तीसगढ़ी छात्रों से मुलाकात कर उनके लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम की योजना पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही वे उन युवाओं से भी संवाद करेंगे, जिन्होंने अमेरिका में स्टार्टअप शुरू किए हैं, ताकि उनके अनुभवों से छत्तीसगढ़ को फायदा हो सके।

FDI और संयुक्त उद्यम की संभावनाओं पर बातचीत

इस विदेश दौरे में ओपी चौधरी अमेरिका में रहने वाले उद्यमियों और निवेशकों से भी मुलाकात करेंगे। उनका उद्देश्य राज्य में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और संयुक्त उद्यम (Joint Ventures) के लिए संभावनाएं तलाशना है, जिससे नवाचार, रोजगार और आर्थिक विकास को गति दी जा सके।

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर खास आमंत्रण

वित्त मंत्री प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को राज्य के आगामी रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए विशेष आमंत्रण देंगे। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की 25 वर्षों की यात्रा को सेलिब्रेट करेगा और अगले 25 वर्षों की दिशा तय करेगा।

Also Read: साय सरकार का बड़ा तोहफा: UPSC में परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को मिलेंगे 1 लाख रुपए, आदेश जारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button