
कोरबा: Korba Jail Break: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला जेल से चार विचाराधीन कैदी दीवार फांदकर फरार हो गए। इस घटना से जेल प्रशासन और पुलिस विभाग दोनों में हड़कंप मच गया है।
कैदियों ने जेल की करीब 25 फीट ऊंची दीवार को पार कर फरारी को अंजाम दिया, वो भी उस वक्त जब जेल परिसर में बिजली बंद थी।

अंधेरे में मौका बना और कैदी हो गए फरार
Korba News: घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। जेल परिसर की बिजली बंद थी, और इसी का फायदा उठाते हुए चारों आरोपी सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये चारों विचाराधीन बंदी जेल के भीतर बीमार मवेशियों की देखरेख का काम कर रहे थे। उसी दौरान उन्होंने फरारी की साजिश रची और उसे अंजाम दे डाला।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सर्च ऑपरेशन जारी
जैसे ही जेल प्रशासन को कैदियों के फरार होने की जानकारी मिली, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
जिलेभर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने जेल के बाहर और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि फरार कैदियों के मूवमेंट का कोई सुराग मिल सके।
क्या लापरवाही थी या अंदर से मिली मदद?
अब बड़ा सवाल ये है कि जब जेल की दीवार इतनी ऊंची है और सुरक्षा बंदोबस्त मौजूद हैं, तो फिर कैदी इतनी आसानी से कैसे भाग गए? क्या बिजली गुल होना महज इत्तफाक था या कोई सोची-समझी साजिश?
और क्या कैदियों को जेल के अंदर से किसी ने मदद दी?
प्रशासन और पुलिस के लिए कड़ी परीक्षा
फिलहाल, जेल प्रशासन के साथ-साथ जिला पुलिस पर भी सवाल उठने लगे हैं। कैदियों की फरारी को लेकर एक बार फिर यह साफ हो गया है कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ कागज़ों में मजबूत है, असल में नहीं।
अब इंतज़ार है कार्रवाई का
देखना यह है कि फरार कैदियों को कब तक पकड़ा जाता है और जेल प्रशासन में किस पर गिरेगी गाज।
फिलहाल, पूरे जिले में हाई अलर्ट है और पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।



