Bhupesh Baghel ED Case: गिरफ्तारी का डर सताने लगा भूपेश बघेल को, बाप-बेटे की जमानत की जंग: आज सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाओं पर सुनवाई

रायपुर। Bhupesh Baghel ED Case: छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मची हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल अब सीधे सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर हैं। वजह है—गिरफ्तारी का डर। ईडी और सीबीआई की जांच से घिरे बघेल परिवार ने अग्रिम जमानत और एजेंसियों की कार्रवाई पर रोक लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं।

चैतन्य की गिरफ्तारी और अब सुप्रीम कोर्ट की दस्तक

Chaitanya Baghel: हाल ही में शराब घोटाले में ईडी ने चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने प्रेस नोट जारी करते हुए साफ कहा था कि चैतन्य की गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग और मनी लेयरिंग से जुड़ी है। कोर्ट में भी यह दावा किया गया कि शराब घोटाले में कई आरोपियों ने चैतन्य का नाम लिया और उनकी भूमिका बताई। फिलहाल चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। अब चैतन्य ने सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी को चुनौती दी है और जमानत के लिए याचिका दाखिल की है।

भूपेश बघेल को भी डर, ईडी-सीबीआई के खिलाफ दो याचिकाएं

ED Investigation: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सुप्रीम कोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं लगाई हैं। इन याचिकाओं में उन्होंने ईडी और सीबीआई के अधिकारों के कथित दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई है और मांग की है कि कोर्ट इस पर रोक लगाए।

हालांकि, अब तक इन केंद्रीय एजेंसियों ने भूपेश बघेल के खिलाफ कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की है, लेकिन उनके निवास पर तीन बार छापेमारी हो चुकी है। यही वजह है कि पूर्व मुख्यमंत्री को अब गिरफ्तारी का डर सताने लगा है।

कौन-कौन सी याचिकाओं पर होगी सुनवाई?

  • चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को चुनौती देने और जमानत के लिए याचिका
  • भूपेश बघेल द्वारा ईडी के खिलाफ दायर याचिका
  • भूपेश बघेल द्वारा सीबीआई के खिलाफ दायर याचिका

Bhupesh Baghel News: इन तीनों याचिकाओं पर सोमवार, 4 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच में सुनवाई होनी है।

क्या है पूरा मामला?

Bhupesh Baghel Case SC Updates: छत्तीसगढ़ में कोल, डीएमएफ, पीएससी, दवा और शराब घोटाले को लेकर ईडी और सीबीआई काफी वक्त से सक्रिय हैं। कई अधिकारियों और नेताओं पर शिकंजा कस चुका है। अब जांच की आंच भूपेश बघेल और उनके परिवार तक पहुंच गई है।

CBI Inquiry: ईडी ने चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद यह दावा किया कि वह घोटाले के पैसे की लेयरिंग और ट्रांजेक्शन में शामिल थे। इससे पहले भी बघेल परिवार के ठिकानों पर कई बार छापे पड़ चुके हैं।

Bhupesh Baghel Corruption Case: एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गिरफ्तारी से बचने के लिए सुप्रीम कोर्ट की शरण में हैं, तो दूसरी ओर उनका बेटा पहले से ही जेल में है। अब नजरें सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर हैं, जो तय करेगी कि बघेल परिवार को राहत मिलेगी या जांच और सख्त होगी। राजनीति और कानून के इस टकराव में सोमवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है।

Also Read: Mantri Mandal Vistar CG: छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार: दिल्ली से लौटे CM विष्णुदेव साय ने जानिए क्या संकेत दिए?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button