
CG Cabinet Expansion: राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद 2 मंत्री के पद खाली है। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई वाली सरकार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयासबाजी बढ़ गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे से लौटे हैं। राजधानी रायपुर पहुंचते ही उन्होंने मीडिया से कहा, “अब ज़्यादा इंतजार नहीं करना होगा, सब कुछ जल्द सामने आ जाएगा।”
मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में सरकार के कुछ अहम विभागों में फेरबदल हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार से पहले ही कई नेताओं ने दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश की है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी दिया संकेत
CG Education Minister: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी साफ किया कि जो बदलाव होने हैं, वो तय समय पर होंगे। उन्होंने कहा, “अब किसी को बेचैन होने की जरूरत नहीं है, सबको उनका समय मिलेगा।” इस बयान के बाद यह अटकलें और मजबूत हो गई हैं कि 15 अगस्त से पहले छत्तीसगढ़ की कैबिनेट में नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है।
नई शिक्षा मंत्री की तलाश भी चर्चा में
CG New Education Minister: सियासी चर्चाओं के बीच एक सवाल सबसे ज्यादा उठाया जा रहा है— छत्तीसगढ़ का अगला शिक्षा मंत्री कौन होगा? मौजूदा हालात में शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी स्थायी रूप से किसी के पास नहीं है। मुख्यमंत्री के करीबी एक वरिष्ठ विधायक या महिला चेहरा इस विभाग की कमान संभाल सकता है। भाजपा की नई सरकार युवाओं और शिक्षा पर जोर दे रही है, ऐसे में इस मंत्रालय की जिम्मेदारी किसे दी जाती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
15 अगस्त से पहले बड़ा फैसला संभव
CG Mantri Mandal Vistar: विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो 15 अगस्त के पहले या उसी दिन मंत्रिमंडल विस्तार का एलान हो सकता है। नई जिम्मेदारियों को लेकर कुछ पुराने मंत्रियों की भूमिका में बदलाव भी तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बयानों से साफ है कि पार्टी ने अंदरखाने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं और अब फैसला सिर्फ सार्वजनिक करने का बाकी है।
Also Read: चैतन्य बघेल की बढ़ी परेशानी: कोर्ट ने बढ़ाई 14 दिन की न्यायिक हिरासत, अब 18 अगस्त को होगी अगली पेशी



