दो बार से ज्यादा शराब तस्करी पर जब्त होगी संपत्ति: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

जगदलपुर। CG Liquor Smuggling: बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया है कि यदि कोई व्यक्ति दो बार से अधिक शराब या नशे की तस्करी में पकड़ा जाता है, तो उसकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए। यह निर्देश उन्होंने जगदलपुर जिला कार्यालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए।

नशा उन्मूलन को लेकर सख्ती, सभी विभागों को निर्देश

CG Property Seizure Action: बैठक में उप मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग, जनप्रतिनिधियों और दवा व्यापारियों के साथ समन्वय बैठक करने को कहा ताकि नशे के कारोबार पर लगाम लगाई जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि इस दिशा में हरसंभव कड़ा कदम उठाया जाएगा।

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में जल्द शुरू होगी ओपीडी सेवा

बैठक के दौरान उन्होंने जगदलपुर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में ओपीडी सेवा शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए, जिससे आम लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से इलाज मिल सके।

पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने का सुझाव

NDPS Act: विजय शर्मा ने राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे स्थित पंचायतों में कॉम्प्लेक्स निर्माण का सुझाव दिया, जिससे पंचायतों को स्थायी आमदनी हो सके। उन्होंने पंचायत सचिवों को अविवादित बंटवारे के मामलों को रिकॉर्ड में दर्ज करने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण देने की बात कही।

विभागवार योजनाओं की गहन समीक्षा

बैठक में उप मुख्यमंत्री ने पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, कृषि, वन, महिला एवं बाल विकास सहित कई विभागों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और समयबद्धता से काम करने को कहा।

  • गृह विभाग: अवैध शराब, सट्टा, जुआ, गोधन तस्करी, ट्रैफिक और एनडीपीएस मामलों की स्थिति पर चर्चा
  • स्वास्थ्य विभाग: आयुष्मान कार्ड, मोबाइल हेल्थ वैन, जनऔषधि केंद्र, सिकलसेल जांच
  • वन विभाग: तेंदूपत्ता बोनस, लाख उत्पादन, चरण पादुका वितरण, कैंपा मद व्यय
  • महिला एवं बाल विकास: महतारी वंदन योजना, कन्या विवाह योजना, पोषण अभियान
  • कृषि विभाग: खरीफ की तैयारी, बीज व उर्वरक वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, यंत्र वितरण
  • जल संसाधन विभाग: प्रमुख बांधों और नहरों की स्थिति, जलभराव पर फीडबैक
  • शिक्षा विभाग: ज्ञानगुड़ी योजना, आईसीटी प्रशिक्षण, पीएम स्कूल निर्माण, ड्रॉपआउट रोकथाम
  • शहरी विकास: पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, भवन अनुज्ञा, अधोसंरचना कार्य
  • उद्योग व श्रम: पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएमईजीपी, श्रमिक योजनाओं की प्रगति

योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी बर्दाश्त नहीं

Vijay Sharma: विजय शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि किसी भी योजना में लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी काम समयसीमा में पूरे हों और उनका लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, महापौर संजय पांडेय, कलेक्टर हरिस एस., एसपी शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, वनमंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read: क्रूरता की हदें पार: ड्राइवर को अगवा कर की गई बर्बर पिटाई, पेशाब कर किया अपमानित, VIDEO वायरल, पीड़ित बोला – अब भी है जान का खतरा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button