CG Amin Patwari Bharti 2025 Notification: 50 पदों पर भर्ती, विभागीय नोटिस जारी, परीक्षा 7 दिसंबर को

CG Amin Patwari Bharti Notice 2025: इसके पहले हमने आपको बताया था की जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ में अमीन पटवारी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती जल्द ही आने वाली है और अब आखिरकार CG Amin Patwari के 50 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इस भर्ती प्रक्रिया का संचालन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) करेगा। विभागीय नोटिस 11 अगस्त 2025 को जारी किया गया है और लिखित परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को होगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

CG Amin Patwari Bharti: पद व विभाग की जानकारी

  • विभाग का नाम: जल संसाधन विभाग, छत्तीसगढ़
  • परीक्षा संचालन: छत्तीसगढ़ व्यापम
  • पद का नाम: अमीन पटवारी
  • कुल पद: 50
  • नौकरी का प्रकार: सरकारी नौकरी (छत्तीसगढ़ में)
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन (लिंक जल्द सक्रिय होगा)
  • आवेदन के पात्र: केवल छत्तीसगढ़ निवासी

CG Amin Patwari Bharti: पदों का वर्गवार विवरण

श्रेणीपदों की संख्या
अनारक्षित21
अन्य पिछड़ा वर्ग07
अनुसूचित जाति06
अनुसूचित जनजाति16
कुल50

CG Amin Patwari Bharti official Notification

विभागीय नोटिस 11 अगस्त 2025 को जारी किया गया है, यहाँ से डाउनलोड करे

Cg-Amin-Patwari-Notice-GetFile

CG Amin Patwari Bharti:आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2025 को की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के लिए छूट:
    • OBC: 3 वर्ष
    • SC/ST: 5 वर्ष

CG Amin Patwari Bharti: वेतनमान

अमीन पटवारी पद पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रति माह ₹22,400 का वेतन मिलेगा।

CG Amin Patwari Bharti: शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी का 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है (पिछली भर्ती के अनुसार योग्यता)।

CG Amin Patwari Bharti: आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

  • छत्तीसगढ़ व्यापम में पंजीयन
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो और हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
  • 10वीं और 12वीं की अंकसूची
  • जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्ग हेतु)
  • निवास प्रमाण पत्र

CG Amin Patwari Bharti: चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा (CG Vyapam द्वारा)
  2. परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट
  3. दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट

CG Amin Patwari Bharti: परीक्षा पैटर्न (2017 नोटिफिकेशन के आधार पर)

  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे
  • प्रश्नों की संख्या: 150
  • कुल अंक: 150
  • प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective)
  • भाषा: हिंदी और अंग्रेजी

Note: 2017 नोटिफिकेशन के आधार पर, लेकिन अब नए पैटर्न के हिसाब से एग्जाम 100 अंक का होगा।

विषयप्रश्नअंक
कंप्यूटर सामान्य ज्ञान2020
हिंदी व्याकरण1010
अंग्रेजी1010
गणित3030
सामान्य मानसिक योग्यता1515
सामान्य ज्ञान3535
खेलकूद व देश-विदेश1515
छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान1515

नोट: ऑनलाइन आवेदन लिंक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी अपडेट पाने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल और व्हाट्सऐप चैनल चेक करें।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Back to top button