
कांकेर: Kanker Crime News: जिले के डूमरपानी गांव में एक युवती ने अपने प्रेमी की ख्वाहिश पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। आरोपी युवती ने अपने ही परिचित के घर से 95 हजार रुपये नकद और कीमती जेवरात चुराए। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के भीतर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की जोड़ी को गिरफ्तार कर लिया है।
सब्जी बेचने गया था घर का मालिक, लौटने पर टूटा मिला ताला
Kanker Theft Case 2025: घटना 8 अगस्त की है। डूमरपानी निवासी कन्हैया पटेल रोज की तरह सब्जी बेचने बाजार गया था। रात करीब 8 बजे जब वह घर लौटा, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि घर में रखी दो पेटियों से ₹95,000 नकद और सोने-चांदी के गहने गायब थे। इनमें सोने का मंगलसूत्र, मराठी माला, कान के टॉप्स, चांदी की करधनी और पायल शामिल थीं।

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, खुला चोरी का राज
Kanker Police Theft Investigation: घटना की गंभीरता को देखते हुए हल्बा चौकी प्रभारी निरीक्षक मालिक राम केवट के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। जांच के दौरान गांव के ही दो युवक-युवती, करूणा पटेल और ताम्रध्वज विश्वकर्मा की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में करूणा ने चोरी की बात कबूल कर ली।

बाइक के लिए चाहिए थे पैसे, बनाई चोरी की प्लानिंग
CG Love Crime News: करूणा ने बताया कि उसका प्रेमी ताम्रध्वज एक मोटरसाइकिल खरीदना चाहता था, लेकिन पैसों की तंगी थी। ऐसे में दोनों ने मिलकर चोरी की योजना बनाई। घटना वाले दिन दोपहर में करूणा घर के अंदर घुसी और ताम्रध्वज बाहर निगरानी करता रहा। उसने बसूले से ताला तोड़कर पेटियों से नकदी और गहने निकाल लिए। पैसे प्रेमी को दे दिए और गहनों को अपने घर छिपा दिया।
पुलिस ने जब्त किया पूरा माल, दोनों भेजे गए जेल
पुलिस ने ताम्रध्वज के घर से 95 हजार रुपये नकद और करूणा के घर से सारे आभूषण बरामद कर लिए हैं। कुल जब्त सामग्री की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक मालिक राम केवट, प्रधान आरक्षक सुकदेव ध्रुव, आरक्षक चंद्रभान टेकाम और पूरी पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।
Also Read: कुरूद में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से 12 साल के बच्चे की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा



