
रायपुर: Independence Day CG Police Awards: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदकों की सूची जारी कर दी है। इस साल छत्तीसगढ़ के 25 पुलिस अधिकारियों और जवानों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इनमें वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए दिए जाने वाले पदक शामिल हैं।
गैलेंट्री मेडल: 14 पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार
छत्तीसगढ़ के जिन 14 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल (Gallantry Medal) के लिए चुना गया है, उन्होंने सेवा के दौरान बहादुरी और साहस का परिचय दिया। इस सूची में आईपीएस सुनील शर्मा (पुलिस अधीक्षक), उप निरीक्षक संदीप कुमार मडिले, और जवान मदकम पांडु, मदकम हदमा, मदकम देव, बरसे हुंगा, रोशन गुप्ता सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
तीन पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किया जाएगा। स्वर्गीय रामुराम नाग (सहायक उप निरीक्षक), स्वर्गीय कुंजाम जोगा (आरक्षक) और स्वर्गीय वंजाम भीमा (आरक्षक) ने ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया।
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक: डीजी जेल हिमांशु गुप्ता को मिलेगा सम्मान
छत्तीसगढ़ के जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक (President’s Medal for Distinguished Service) दिया जाएगा। उन्हें यह सम्मान नेतृत्व क्षमता, सेवा के प्रति ईमानदारी और राज्य में जनसुरक्षा व पुलिसिंग में लगातार योगदान के लिए दिया जा रहा है।
सराहनीय सेवा पदक: 10 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
Meritorious Service Medal (MSM) के लिए राज्य के 10 पुलिस अधिकारियों को चुना गया है। सम्मान पाने वालों में शामिल हैं:
- ध्रुव गुप्ता (पुलिस महानिरीक्षक)
- प्रशांत कुमार ठाकुर (पुलिस अधीक्षक)
- श्वेता राजमणि (कमांडेंट)
- रवी कुमार कुर्रे (पुलिस अधीक्षक)
- कौशल्या भट्ट (निरीक्षक – MIN)
- रोहित कुमार झा (सहायक पुलिस महानिरीक्षक)
- कमलेश कुमार मिश्रा (निरीक्षक – MIN)
- दल सिंह नामदेव (प्लाटून कमांडर)
- दिलीप कुमार साहू (कंपनी कमांडर)
- सुशील कुमार बरुआ (सहायक उप निरीक्षक)
यह सम्मान न केवल पुलिस बल के जज्बे और समर्पण को पहचान देने का जरिया है, बल्कि यह दूसरों को भी प्रेरणा देता है कि सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर डटकर काम किया जाए।



