
74 Infected Mungeli: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के नवागांव चीनू गांव में दशगात्र भोज के बाद ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने लगी। पहले कुछ लोगों को पेट खराब होने की शिकायत हुई, लेकिन फिर गांव में बीमारों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। शुरुआती जांच में पता चला कि लोगों को डायरिया की समस्या हो गई है।
जिला प्रशासन की टीम गांव में डटी
Mungeli Diarrhea Outbreak: जैसे ही सूचना कलेक्टर कुन्दन कुमार तक पहुंची, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत गांव भेजा। गांव में RMA, RHO, CHO और मितानिनों की टीम ने पहुंचकर इलाज शुरू किया। मौके पर ही प्राथमिक इलाज देकर मरीजों की हालत को काबू में लाया गया।

अब तक 74 लोग डायरिया से प्रभावित
Health Alert Mungeli: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर जांच की। अब तक 74 लोगों में डायरिया के लक्षण मिले हैं। इनमें 45 पुरुष, 16 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। हालांकि किसी की हालत गंभीर नहीं है।
गांव में 24 घंटे मेडिकल टीम तैनात
Mungeli Food Poisoning: जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे तैनात है। किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में तुरंत इलाज देने की व्यवस्था की गई है।
ग्रामीणों को दी गई साफ-सफाई की जानकारी
Mungeli News: CMHO और खंड चिकित्सा अधिकारी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों से साफ पानी पीने, खाना ढककर रखने, हाथ धोने और दवाइयां समय पर लेने की सलाह दी है। गांव में लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

स्थिति नियंत्रण में, निगरानी जारी
फिलहाल गांव की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सभी मरीजों को जरूरी दवाएं दी जा चुकी हैं और उनकी हालत अब ठीक है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में निगरानी बनाए हुए है और किसी भी नए मरीज की सूचना मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।



