कांग्रेस का सीक्रेट ट्रेनिंग कैंप रायपुर में जारी, मोबाइल जब्त कर सिखाई जा रही रणनीति, 100 चुनिंदा कार्यकर्ता ले रहे खास प्रशिक्षण

रायपुर: Congress Secret Training Camp: रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में कांग्रेस पार्टी ने युवा कार्यकर्ताओं के लिए तीन दिवसीय गोपनीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है। यह कैंप मंगलवार से शुरू हुआ था और आज इसका अंतिम दिन है। इस शिविर में राहुल गांधी की खास टीम युवा कांग्रेस के 100 चुने हुए कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रही है।

भूपेश बघेल और दीपक बैज की मौजूदगी संभव

सूत्रों के अनुसार, आज कैंप के समापन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुए। इससे पहले राजस्थान और तेलंगाना में भी इसी तरह के कैंप हो चुके हैं।

रणनीति तैयार करने की ट्रेनिंग, आंदोलन की भी तैयारी

इस ट्रेनिंग का मकसद केवल संगठन को मजबूत करना नहीं है, बल्कि आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ योजनाबद्ध आंदोलन की तैयारी भी इसमें शामिल है। प्रशिक्षण में खासतौर पर SC, ST और OBC वर्ग से जुड़े कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।

संविधान और जनहित के मुद्दों पर फोकस

कैंप में कार्यकर्ताओं को संविधान, कानून और सामाजिक मुद्दों पर समझ विकसित करने के साथ-साथ जमीन पर कैसे काम किया जाए, इसकी रणनीति भी सिखाई जा रही है। इसके अलावा नेतृत्व क्षमता, संगठन प्रबंधन और जनसंपर्क की भी अलग-अलग कक्षाएं चलाई जा रही हैं।

मोबाइल जब्त, फोटो-वीडियो पूरी तरह प्रतिबंधित

शिविर की गोपनीयता बनाए रखने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन कैंप की शुरुआत में ही जमा करा लिए गए हैं। किसी को भी फोटो या वीडियो लेने की अनुमति नहीं दी गई है। कैंप सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक चलता है, जिसमें प्रभात फेरी, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां और टीम वर्क से जुड़े अभ्यास कराए जा रहे हैं।

कांग्रेस के अंदरूनी सशक्तिकरण की रणनीति

यह कैंप कांग्रेस की अंदरूनी संरचना को मजबूत करने और युवा कार्यकर्ताओं को जमीनी लड़ाई के लिए तैयार करने की एक बड़ी कवायद मानी जा रही है। पार्टी आने वाले समय में इन प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिलों में सक्रिय भूमिका में उतार सकती है।

Also Read: रवि भगत को कीमत चुकानी पड़ी…’, BJP की नई कार्यकारिणी के ऐलान पर भूपेश बघेल ने कसा तंज

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button