Bhilai Steel Plant Accident Video: भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा: ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर फटने से लगी आग, धमाके से दहशत

Bhilai Steel Plant Accident Video: भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में शुक्रवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हुआ। प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-8 में वेस्ट कैचर अचानक फट गया, जिससे जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में वहां आग फैल गई। हादसे के बाद पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। प्लांट के भीतर मौजूद कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर भेजा गया।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

BSP Accident: धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाकों तक सुनाई दी। आग की सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ, लेकिन हादसे ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उत्पादन पर असर, जांच शुरू

ब्लास्ट फर्नेस-8 से हर दिन लगभग 9,000 टन इस्पात का उत्पादन होता है। आग लगने के कारण उत्पादन फिलहाल बाधित हुआ है। इस्पात प्रबंधन ने वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए उत्पादन जारी रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बीएसपी प्रबंधन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। तकनीकी टीम मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है कि वेस्ट कैचर फटने की असल वजह क्या रही।

कर्मचारियों ने समय रहते पाया काबू

प्लांट के कर्मचारियों ने बताया कि अगर थोड़ी और देर हो जाती तो हालात ज्यादा खराब हो सकते थे। समय पर फायर यूनिट की कार्रवाई ने बड़ा नुकसान टाल दिया।

देश के प्रमुख स्टील संयंत्रों में शामिल है भिलाई प्लांट

भिलाई स्टील प्लांट, सेल का सबसे बड़ा और देश के प्रमुख इस्पात संयंत्रों में से एक है। यहां का उत्पादन राज्य के साथ-साथ देशभर की परियोजनाओं के लिए जरूरी होता है। ऐसे में हादसे से न केवल स्थानीय व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि यह राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी चिंता का विषय बन गया है।

देखिये वीडियो –

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में, लेकिन सतर्कता जरूरी

घटना के बाद प्लांट में हालात अब सामान्य हैं, लेकिन इस हादसे ने सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जरूरत को फिर से उजागर किया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि चूक कहां हुई।

घटना के बाद की तस्वीर

Also Read: CG Father Son Fire Death: आग की लपटों में जिंदा जले बाप-बेटा; सुबह मिले हड्डियों के अवशेष — झगड़े के बाद पत्नी गई थी पड़ोसी के घर, भनक तक नहीं लगी, गद्दे पर जमीन पर सो रहे थे दोनों

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button