ADEO भर्ती परीक्षा होगी रद्द? 21 सवालों में गड़बड़ी से नाराज़ अभ्यर्थी, व्यापमं की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

ADEO Exam Cancellation: छत्तीसगढ़ व्यापमं द्वारा 15 जून को कराई गई सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायतों ने तूल पकड़ लिया है। 14 अगस्त को घोषित हुए नतीजों के बाद से ही अभ्यर्थी नाराज़ हैं। दरअसल, व्यापमं ने परीक्षा के 12 सवालों को विलोपित कर दिया है, जबकि 6 सवालों में एक से अधिक उत्तरों को सही माना गया। इसके अलावा 3 सवालों के उत्तर में बदलाव किया गया है। कुल मिलाकर 21 प्रश्नों में खामियां पाई गई हैं।

व्यापमं के खिलाफ नाराज़गी, तैयारी करने वाले अभ्यर्थी हताश

Vyapam ADEO Exam Scandal: अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने गंभीरता से विषयवार तैयारी की थी, लेकिन प्रश्नपत्र में गड़बड़ी के चलते उनके नंबर कटे हैं। जब एक अंक का फर्क चयन को प्रभावित करता है, तो इतने सारे सवालों में त्रुटि होना भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है। परीक्षा देने वाले कई छात्रों का कहना है कि व्यापमं जैसे अनुभवी परीक्षा संस्था से ऐसी चूक की उम्मीद नहीं थी।

सेट A में इन सवालों को हटाया गया

ADEO Recruitment Cancellation News: चारों सेट में अलग-अलग सवालों को लेकर गड़बड़ी सामने आई है। सेट A में जिन 12 प्रश्नों को विलोपित किया गया, वे हैं — सवाल नंबर 7, 15, 22, 25, 42, 47, 54, 64, 65, 67, 83 और 89।

ADEO Exam Result Issue: वहीं सेट A के प्रश्न नंबर 20, 43, 50, 63, 69 और 82 में सभी चार विकल्पों में से एक से ज़्यादा उत्तरों को सही माना गया है। कई जानकारों का कहना है कि ऐसी स्थिति में पूरी परीक्षा की पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं।

कुछ सवाल जिन पर उठे सवाल

ADEO Exam 21 Wrong Questions: इन सवालों को या तो विलोपित कर दिया गया या फिर इनमें विवादित उत्तर सामने आए:

  • गांधीजी द्वारा 1931 में लार्ड इरविन को दी गई 11 सूत्री मांगों में क्या शामिल था?
  • भारत के प्रमुख पर्यावरणविद कौन हैं?
  • चस्तर जिले की प्रमुख तीन नदियां कौन-सी हैं?
  • पशुपालन के विकास का क्रम क्या है?
  • हरित क्रांति के लिए ICR के वैज्ञानिकों ने किस गेहूं पर काम किया?
  • ग्राम सभा के कार्य क्या हैं?
  • पंचायती राज के तहत ग्राम सभा का मुख्य कार्य क्या है?
  • सरपंच त्यागपत्र किसे सौंपता है?
  • क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की स्थापना कब हुई?

मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय

ADEO Exam Scam News: जिन अभ्यर्थियों ने विषय की गहराई में जाकर, NCERT, सरकारी रिपोर्ट्स और विश्वसनीय स्रोतों से तैयारी की थी, वे उन प्रश्नों के सही उत्तर दे पाए जो बाद में विलोपित हो गए या बहुविकल्पीय उत्तर मान लिए गए। ऐसे में उनकी मेहनत व्यर्थ हो गई और कम पढ़ाई करके तुक्के से उत्तर देने वालों को फायदा मिल गया।

परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खलवाड़

CG Government Job Exam Issue: कांग्रेस सरकार में CGPSC घोटाले सामने आये फिर 2024 में चुनाव के बाद जब भाजपा की सरकार आई, तो उन्होंने वादा किया कि UPSC की तर्ज पर सभी प्रमुख परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। लेकिन इसके बावजूद लगातार परीक्षाओं में गड़बड़ियों की खबरें सामने आ रही हैं। व्यापम जैसी परीक्षा संस्था से उम्मीद होती है कि वह परीक्षाओं को सटीक, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करे। लेकिन बार-बार ऐसी गड़बड़ियों से विद्यार्थियों का सिस्टम पर भरोसा उठने लगता है। ऐसे में कई योग्य युवा सरकारी भर्ती से निराश होकर निजी क्षेत्र की ओर रुख करने लगते हैं।

कोचिंग विशेषज्ञों ने जताई चिंता

Multiple correct answers ADEO: UPSC और PSC की तैयारी कराने वाले कोचिंग एक्सपर्ट का कहना है, “इस तरह की त्रुटियां बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। ADEO जैसी परीक्षा में एक अंक का फर्क चयन या बाहर होने का कारण बन सकता है। व्यापमं जैसी संस्था से पारदर्शी और त्रुटिरहित व्यवस्था की उम्मीद की जाती है।”

परीक्षा में सख्त नियम, फिर भी लापरवाही

CG ADEO Exam Result Issue: परीक्षा के दौरान व्यापमं ने जूते पहनने पर पाबंदी, हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े अनिवार्य करना जैसे व्यापम ने कई सख्त नियम लागू किए थे। ऐसे में यह सवाल उठना लाज़मी है कि जब पहनावे तक पर इतनी सख्ती थी, तो प्रश्नपत्र की गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं हुई?

Also Read: ADEO Exam 2025: 2 मिनट की देरी…परीक्षा से चूके ADEO कैंडिडेट: रायपुर के एग्जाम सेंटर में नहीं मिला प्रवेश; 200 पोस्ट के लिए 3 लाख अभ्यर्थी

2.22 लाख अभ्यर्थी हुए थे शामिल

Chhattisgarh Vyapam Exam Question Errors: गौरतलब है कि ADEO की 200 पदों पर भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 2 लाख 22 हजार 403 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब जब परिणाम सामने आए हैं, तो इन त्रुटियों ने मेरिट को लेकर न्याय की मांग को मजबूती दी है। कई अभ्यर्थी इसे कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी में हैं।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी गड़बड़ियां

ADEO Exam Questions Paper issue: यह पहला मौका नहीं है जब व्यापमं की परीक्षा में सवालों की गुणवत्ता पर सवाल उठे हों। पिछले साल दिसंबर में आयोजित छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा में भी 100 में से 10 सवाल गलत पाए गए थे। इस बार फिर से ADEO परीक्षा में 21 सवालों में गड़बड़ी सामने आने से व्यवस्था पर भरोसा डगमगाया है।

साफ है कि परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर उठे ये सवाल सिर्फ एक परीक्षा तक सीमित नहीं हैं। व्यापमं को चाहिए कि वो प्रश्नपत्र निर्माण और मूल्यांकन की प्रक्रिया को और मजबूत बनाए, ताकि भविष्य में अभ्यर्थियों के साथ ऐसा अन्याय न हो।

Also Read: Cheating in PWD Exam: PWD सब इंजीनियर परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़: ऑटो में बैठी युवती व्हाट्सप्प कॉल से बता रही थी उत्तर, पुलिस ने जब्त किए डिवाइस, वीडियो वायरल

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button