पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय को नैक ने दिया A+ ग्रेड, राज्यपाल रमेन डेका ने दी बधाई

रायपुर। NAAC A+ Grade: छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा व्यवस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) से A+ ग्रेड मिला है। यह ग्रेडिंग राज्य के किसी भी सरकारी विश्वविद्यालय को पहली बार मिली है, जिससे शिक्षा जगत में सकारात्मक संदेश गया है।

कुलपति ने राज्यपाल को सौंपा प्रमाण पत्र

Pt. Ravishankar Shukla University Raipur: इस सफलता के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला ने मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल और विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेन डेका से भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नैक द्वारा जारी ग्रेडिंग प्रमाण पत्र सौंपा। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को इस उपलब्धि पर बधाई दी और इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया।

NAAC Accreditation 2025: राज्यपाल डेका ने कहा कि इस सफलता से अन्य सरकारी विश्वविद्यालयों को भी सीख मिलेगी और वे भी अपनी शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के प्रयास तेज करेंगे। उन्होंने बताया कि बीते एक वर्ष में उन्होंने नियमित रूप से विश्वविद्यालयों की समीक्षा बैठकें लेकर उन्हें नैक ग्रेडिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया था।

गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

Raipur University News: A+ ग्रेड मिलने के बाद रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अब उन संस्थानों की सूची में शामिल हो गया है जो राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा, शोध और आधारभूत ढांचे के मामले में उच्च मानकों पर खरे उतरते हैं। इस ग्रेडिंग से विश्वविद्यालय को नई योजनाओं और अकादमिक सहयोग के अधिक अवसर भी मिलेंगे।

विश्वविद्यालय अधिकारियों ने जताया आभार

Higher Education Achievement: राजभवन में हुई इस मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के निदेशक प्रो. आर. पी. परगनिहा और कुलसचिव प्रो. अंबर व्यास भी मौजूद रहे। कुलपति ने राज्यपाल को उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक क्षण बताया।

Also Read: Bribed PRSU Clerk: रायपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई: रविशंकर विश्वविद्यालय के क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button