
रायपुर: Vishnu Deo Sai Japan Visit: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन दिनों जापान दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने ओसाका में स्थित एसएएस सानवा कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और कंपनी को छत्तीसगढ़ में निवेश करने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कंपनी को राज्य में खाद्य प्रसंस्करण यूनिट और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने का प्रस्ताव भी रखा।
किसानों को फायदा, युवाओं को रोजगार
SAS Sanwa Company: मुख्यमंत्री साय ने कंपनी को बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों को बेहतर माहौल, सरल प्रक्रियाएं और हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित खाद्य प्रसंस्करण इकाई से किसानों को अपनी फसल का सही दाम मिल सकेगा और इससे कृषि आधारित उद्योगों को मजबूती मिलेगी।
वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण इकाई से राज्य में तकनीकी उद्योग का विकास होगा और स्थानीय युवाओं को नई नौकरियों के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें राज्य के आर्थिक ढांचे को और मजबूत करेंगी।
छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर लाने की तैयारी
CG CM in Japan: मुख्यमंत्री साय ने भरोसा जताया कि अगर ऐसे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम हुआ, तो छत्तीसगढ़ आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेश का बड़ा केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता को लाभ, युवाओं को भविष्य और निवेशकों को भरोसा मिले।
मुख्यमंत्री के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकार का फोकस अब ऐसे क्षेत्रों में निवेश लाने पर है जो लंबे समय तक रोज़गार और विकास के अवसर पैदा कर सकें। इसके लिए राज्य सरकार लगातार वैश्विक कंपनियों से संवाद कर रही है।
Also Read: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी सरकारी योजनाएं: जानिए कौन-सी योजना क्या सुविधा दे रही है



