सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत, पत्नी को लेने जा रहा था ससुराल नवागांव हाई स्कूल के पास हुआ हादसा

मगरलोड: Road Accident: मगरलोड क्षेत्र के नवागांव हाई स्कूल के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी को ससुराल से लाने जा रहा था।

सिर और पीठ में गंभीर चोट, मौके पर ही तोड़ा दम

Nawagaon Road Accident: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम हसदा निवासी ताम्रज ध्रुव (30 वर्ष) पिता चैतू राम ध्रुव, सुबह 8:15 बजे अपने घर से निकला था। वह होंडा साइन बाइक (नंबर CG 05 V 7855) से अपनी पत्नी को लेने ससुराल जा रहा था। करीब 8:30 बजे नवागांव हाई स्कूल के पास पहुंचने पर उसने कुंडेल की ओर से आ रहे गिट्टी से भरे महिंद्रा ट्रैक्टर (CG 05 G 7469) को ओवरटेक करने की कोशिश की।

ओवरटेक के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और ताम्रज ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। सिर और पीठ में गंभीर चोट लगने के चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, शव भेजा गया पोस्टमॉर्टम के लिए

Magarlod News: घटना की सूचना मिलते ही बड़ी करेली चौकी प्रभारी लक्ष्मीकांत शुक्ला, प्रधान आरक्षक शेषनारायण पांडे और आरक्षक चैतराम जोगी मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर को जब्त कर चौकी में खड़ा किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

सड़क की हालत से हर समय बना रहता है खतरा

हादसे के बाद एक बार फिर खिसोरा से नवागांव मार्ग की बदहाल स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। यह सड़क बेहद संकरी है, जिससे बड़े वाहन निकलते समय अक्सर खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति पहले ही कांग्रेस शासनकाल में दी जा चुकी थी, लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ है।

सड़क की हालत को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि सड़क चौड़ी होती, तो शायद यह हादसा टल सकता था।

Also Read: Dhamtari Road Accident Video: कब थमेगी रफ्तार? धमतरी में एक दिन, तीन हादसे… 1 की मौत, 6 घायल, कार की टक्कर से 10 फीट उछल गया युवक

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button